पुणे

Pune News: एमएनजीएल ने पुणे में लॉन्च की मोबाइल मेडिकल वैन, कैंसर सहित इन सब चीजों की होगी जांच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 01:07 PM IST

Pune News: एमएनजीएल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक मेडिकल मोबाइल वैन लॉन्च की है, जो शहर में मुफ्त कैंसर की जांच करेगी। इस मोबाइल वैन में न केवल कैंसर की जांच होगी बल्कि खून और अलग तरह की जांच भी की जाएंगी। इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी फायदा पहुंचने वाला है।

Image

एमएनजीएल ने लॉन्च की मेडिकल मोबाइल वैन (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एमएनजीएल ने मेडिकल मोबाइल वैन लॉन्च की
  • कैंसर पीड़ित महिलाओं को होगा ज्यादा फायदा
  • गरीब और जरूरतमंद लोग ले सकेंगे लाभ


Pune News: मुंबई के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड (एमएनजीएल) ने कैंसर और अन्य चीजों की जांच करवाने वाले मरीजों को खास सुविधा देने का फैसला किया है। जिसके तहत कैंसर और खून की जांच सहित अन्य तरह की मेडिकल जांच मुफ्त की जाएगी। दरअसल एमएनजीएल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक मेडिकल मोबाइल वैन लॉन्च की है, जो शहर में मुफ्त कैंसर की जांच करेगी। इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी फायदा पहुंचने वाला है।

एमएनजीएल ने मेडिकल मोबाइल वैन को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत लॉन्च किया है। इस बारे में एमएनजीएल के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस मोबाइल वैन में न केवल कैंसर की जांच होगी बल्कि खून और अलग तरह की जांच भी की जाएंगी।

झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में मुहैया की जाएगी सुविधा

एमएनजीएल के प्रबंध निदेशक कुमार शंकर ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा है कि इस सुविधा के चालू होने के बाद शुरुआती चरण में कैंसर की पहचान करने में मदद मिलेगी। महिलाओं में कैंसर का पता लगाने के लिए वैन में कई तरह के उपकरण भी लगाए गए हैं। एमएनजीएल का मुख्य रूप से लक्ष्य मुंबई की झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में अपनी मेडिकल मोबाइल वैन चलाना है। ताकि यहां इन इलाकों में रहने वाली महिलाओं को हर तरह की मेडिकल सुविधा दी जा सके।

मेडिकल मोबाइल वैन का उद्देश्य कैंसर पता लगाना

वहीं एमएनजीएल के निदेशक राजेश पांडे ने बताया है कि, मेडिकल मोबाइल वैन सुविधा को शुरू करने का उद्देश्य प्रारंभिक अवस्था में कैंसर का पता लगाना है ताकि लोगों का जीवन बचाने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि बीते कुछ सालों में महिलाओं के कैंसर की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं। कई शोध में भी इस बात लेकर चर्चा हो चुकी हैं कि अक्सर महिलाओं में स्तन कैंसर होने की संभावना होती है और ज्यादातर कैंसर के मामले महिलाओं में देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में मेडिकल मोबाइल वैन कैंसर से शुरुआती चरण का पता लगाने में मदद करेगी। साथ ही साथ महिलाओं को कैंसर के खिलाफ जागरूक भी करेगी, ताकि महिलाएं सावधानियां बरत सकें।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article