Pune News: आगामी होली के त्योहार की तैयारी के लिए रेल प्रशासन ने यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए पुणे से दानापुर, अजनी और करमाली के लिए विशेष त्योहार ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यह सभी स्पेशल ट्रेनें 4 मार्च से चलेंगी। पुणे रेल प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 01123 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस 4 मार्च से पुणे से 19:55 बजे प्रस्थान करेगी और 6 मार्च को 04:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 01124 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस 6 मार्च को दानापुर से 06:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:45 बजे पुणे पहुंचेगी।
रास्ते में यह ट्रेन दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज चिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, और आरा से होकर निकलेगी। ट्रेन में 10 स्लीपर, 06 एसी थ्री, दो एसी टू और 05 सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।
