पुणे

Pune Favorite Food: गणतंत्र दिवस के जश्न के साथ इन स्ट्रीट फूड्स को लुत्फ जरूर उठाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 07:48 PM IST

Best Street Food Of Pune: हर कोई एक बार पुणे की सैर करने जरूर जाना चाहते हैं। आप भी जाए तो वहां के कुछ फेमस स्ट्रीट फूड को जरूर खाएं, क्योंकि इसके बिना आप पुणे को नहीं जान पाएंगे। यहां के स्ट्रीट फूड स्टॉल पर हर उम्र के लोगों की भीड़ रहती है, युवाओं का कुछ ज्यादा ही लगाव है। इस गणतंत्र दिवस पर आप अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ इन स्ट्रीट फूड का स्वाद जरूर चखें।

Image

पुणे का सबसे फेमस स्ट्रीट वडा पाव

KEY HIGHLIGHTS
  • यहां का वडा पाव विदेशियों को भी काफी पसंद
  • नाश्ते में खा सकते हैं साबूदाना वड़ा पाव
  • पुणेवासी बड़े चाव से खाते हैं कच्छ की डिश दाबेली


Pune News: गणतंत्र दिवस पर गुरुवार को आउटिंग की सोच रहे हैं तो उसमें पुणे के स्ट्रीट फूड का स्वाद चखना भी शामिल कर लें। शहर में कई ऐसी जगह हैं, जहां आपको बेहतरीन स्ट्रीट फूड मिलेंगे। इसमें सबसे पहले वड़ा पाव का जरूर आनंद लें। यह महाराष्ट्र का सबसे फेमस फूड हैं। मुंबई और पुणे में इसे लोग बड़े लालसा से खाते हें। इतना ही नहीं विदेशी पर्यटक भी इसे खूब पसंद करते हैं। यह डीप फ्राइड पैटी से मिलकर बनाया जाता है। पाव के अंदर हरी पुदीने की चटनी और मीठी चटनी डालने से इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है। वड़ा पाव के साथ आप मिर्च और कुछ मसाले भी ले सकते हैं। कुछ वड़ा पाव में पनीर और शेजवान भी डाला जाता है। इसे खाने वाले भी काफी अधिक हैं।

इसके बाद आप साबूदाना वड़ा पाव का नाश्ता कर सकते हैं। इसे आलू, धनिया, मूंगफली और मिर्च को मिक्स करके बनाया जाता है। यह अंदर से चूई और बाहर से क्रिस्पी होती है। इसका स्वाद चाय के साथ कई गुना बढ़ जाता है। इसे लेग पुदीने की चटनी, खजूर की चटनी या बस केचअप के साथ खाते हैं।

150 साल से खाया जा रहा पाव भाजी

पुणे में पाव भाजी का जबरदस्त क्रेज है। 150 साल से यह व्यंजन यहां का प्रसिद्ध व्यंजन है। इसकी लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ी ही है। लोग अपने घर में भी इसे बनाते हैं। कई तरह की सब्जियों को पाव भाजी में मिलाया जाता है। इसके बाद मैश कर ऊपर से मक्खन डाला जाता है। फिर सिके हुए पाव के साथ परोसा जाता है। अब चीज पाव भाजी, पनीर पाव भाजी, शेजवान पाव भाजी की काफी मांग है।

दाबेली को 'दबाकर' खाएंगे आप

पुणे के स्ट्रीट फूड में दाबेली भी काफी फेमस है। यह थोड़ा मीठा होता है। इसमें कई प्रकार के मसाले मिलाए जाते हैं। यह डिश मूलरूप से गुजरात के कच्छ का है। जो अब महाराष्ट्र का भी फेवरेट बन चुका है। इसमें आलू की फिलिंग के साथ मीठी और तीखी चटनी डाली जाती है। अंगूर, अनार, प्याज, धनिया पत्ती, मूंगफली और कुरकुरी सेव डालने से यह काफी स्वादिष्ट हो जाता है। यह डिश पुणे के आसपास के क्षेत्रों में भी खूब खाया जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!