शहर

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, कई हाथों से गुजरकर शूटरों तक पहुंची थी पल्सर बाइक, नवरात्रि के बाद होनी थी कागजी कार्रवाई

Tiger Shroff: मुंबई में टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले की जांच में पुलिस को हमलावरों की बाइक और उनके फरार होने के रास्ते से जुड़ी अहम जानकारियां मिली हैं। जांच के दौरान पुलिस ने पल्सर बाइक के मालिक से पूछताछ की है, जिसे शूटरों ने तीसरे मालिक से खरीदा था। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर मीठीबाई कॉलेज और एस.वी. रोड होते हुए अंधेरी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां वे अलग-अलग हो गए।

Image

टाइगर श्रॉफ (फाइल फोटो- IMDb)

Tiger Shroff: मुंबई में टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक को लेकर पुलिस ने उसके मालिक से पूछताछ की है। जांच में सामने आया है कि यह बाइक कई लोगों के हाथों से गुजरते हुए शूटरों तक पहुंची थी। बाइक का पहला मालिक मुंबई के जोगेश्वरी इलाके का निवासी था, जिसने इसे एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया।

नवरात्रि के बाद पूरी होने थी कागजी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि इसके बाद बाइक तीसरे व्यक्ति के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि शूटरों ने पितृपक्ष शुरू होने से पहले तीसरे मालिक से यह बाइक खरीदी थी। बाइक की पूरी कीमत चुकाई जा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद संबंधित दस्तावेजों में मालिकाना हक का हस्तांतरण नहीं हुआ था। कागजी कार्रवाई नवरात्रि के बाद पूरी करने का फैसला लिया गया था।

तीनों आरोपियों ने अलग-अलग रास्ते पकड़ लिए

वहीं, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर एक ही बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हुए। वे मीठीबाई कॉलेज के रास्ते एस.वी. रोड से होते हुए अंधेरी रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंचे। स्टेशन के पास पहुंचने के बाद तीनों आरोपियों ने अलग-अलग रास्ते पकड़ लिए। अब पुलिस उनकी फरारी के रूट और वारदात के बाद की गतिविधियों का पता लगाने में जुटी है, ताकि उनके भागने से जुड़े अहम सुराग मिल सकें।

इन्हें भी टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें-

रविवार शाम हुआ टाइगर पर हमला

बता दें कि मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की, अभिनेता को कोई चोट नहीं आई है और इस मामले की जांच के लिए 15 टीम गठित की गईं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में श्रॉफ का चालक और एक ऑटो चालक घायल हुए हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article