पुणे

Pune: चलती ट्रेन से गिरते यात्री को RPF जवान ने बचाया, सीसीटीवी में कैद हुई बहादुरी

पुणे रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा। तभी सतर्क रेलवे पुलिसकर्मी पांडुरंग चव्हाण ने उसकी जान बचा ली।

Pune Constable Saves Passenger: पुणे रेलवे स्टेशन पर दो दिन पहले एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जिसकी पूरी घटना प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, एक यात्री ट्रेन छूटने के डर से चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी वह अचानक प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा।

ठीक उसी समय वहां ड्यूटी पर मौजूद रेलवे पुलिसकर्मी पांडुरंग चव्हाण ने तुरंत सतर्कता दिखाई और बिना देर किए यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई से यात्री की जान बच गई। पुलिसकर्मी की यह बहादुरी और जिम्मेदारी का भाव लोगों के बीच सराहना का विषय बन गया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article