पुणे

Mumbai News: 56 साल की महिला से पहले फेसबुक पर की दोस्ती, फिर रचाई शादी, अब लगाया इतने लाख का चूना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2023, 04:55 PM IST

नवी मुंबई के सानपाड़ा इलाके में सोशल मीडिया से पहले एक 42 साल के आदमी ने 56 वर्षीय महिला से दोस्ती कर ली। उसके बाद उसके साथ शादी कर 45 लाख रुपए ठग लिए। बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Image

Mumbai News: 56 साल की महिला से पहले फेसबुक से की दोस्ती फिर रचाई शादी, बाद में 45 लाख रुपये ठगे

Social Media Love Story: सोशल मीडिया से दोस्ती कर ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद एक व्यक्ति ने नवी मुंबई की 56 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर 45 लाख रुपये की नकदी और आभूषण ठग लिए। हालांकि पुलिस ने बताया कि महिला, सानपाड़ा इलाके में अपने बेटे के साथ रहती है। वह 2020 में अपने पति से अलग हो गई थी। बाद में, उसकी मुलाकात सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर मुंबई के कफ परेड इलाके के रहने वाले 42 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति से हुई।

आरोपी पहले से था शादीशुदा

सानपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने महिला को यह नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है। प्राथमिकी के मुताबिक आरोपी अक्सर महिला के घर आने लगा और फिर दोनों ने शादी कर ली। अधिकारी ने यह भी बताया कि बाद में आरोपी ने कथित तौर पर महिला को पीटना और गालियां देना शुरू कर दिया और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी।

पैसों के साथ सोने भी लूटे

पुलिस ने महिला द्वारा दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर उसके पैसे और सोने के आभूषणों सहित कुल मिलाकर 45 लाख रुपये ले लिए, जिसमें 36 लाख रुपये नकद भी शामिल थे। महिला की शिकायत के आधार पर सानपाड़ा पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), धारा 494 (पति या पत्नी के जीवनकाल के दौरान दोबारा शादी करना), धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) मामला दर्ज कर कहा कि मामले की जांच जारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article