शहर

पुणे-अयोध्या और अन्य समर स्पेशल ट्रेनों का टाइम-टेबल हुआ अपडेट, जानिए रूट और नया टाइम

जब से अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, तब से अयोध्या के लिए ट्रेन की डिमांड बढ़ गई है। इसी डिमांड को पूरा करने के लिए रेलवे ने पुणे-अयोध्या स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा कई अन्य समर स्पेशल का टाइमिंग भी बढ़ाया गया है।

Image

समर स्पेशल ट्रेनों से जुड़ा अपडेट

Photo : Times Now Digital

पुणे-अयोध्या स्पेशल ट्रेन : यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए उत्तर रेलवे (Northern Railways) ने पुणे-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन (Pune-Ayodhya Cantt Special Train) के फेरे और बढ़ाने का फैसला लिया है। ताजा अपडेट के अनुसार, पुणे-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन, जो पहले लिमिटेड शेड्यूल के साथ चल रही थी अब वह 10 से 31 मई के बीच और ज्यादा राउंड लगाएगी।

ये है पुणे-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन का रिवाइज्ड शेड्यूल (Pune-Ayodhya Cantt Special Train: Revised Schedule)

पुणे-अयोध्या कैंटर स्पेशल ट्रेन नंबर 01455 जो, पहले हफ्ते में एक दिन चल रही थी, अब उसे सप्ताह में दो बार चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन अब हर शुक्रवार और मंगलवार को चलाई जा रही है। वापसी में अयोध्या कैंट से पुणे के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन नंबर 01456 अब हर रविवार और गुरुवार को चलाई जा रही है।

पुणे से अयोध्या कैंट (Train No. 01455)

डिपार्चर शेड्यूल : हर मंगलवार और शुक्रवार शाम 7:30 बजे

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन, टाइम भी नोट कर लें

  • चिंचवाड़ (शाम 7:43/7:45)
  • लोनावला (रात 9:30/9:40)
  • पनवेल (रात 10:10/10:15)
  • कल्याण (रात 11:40/11:43)
  • इगतपुरी (रात 01:40/01:45)
  • मनमाड़ (रात 03:18/03:20)
  • जलगांव (दूसरे दिन सुबह 05:18/05:20)
  • भुसावल (सुबह 05:50/06:00)
  • खंडवा (सुबह 09:00/09:05)
  • इटारसी (दोपहर 1:05/1:15)
  • भोपाल (शाम 4:00/4:05)
  • बिना जंक्शन (शाम 7:18/7:20)
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (रात 10:00/10:10)
  • उरई (रात 11:28/11:30)
  • कानपुर (रात 02:15/02:25)
  • लखनऊ (रात 04:20/04:30)
  • अयोध्या कैंट पहुंचने का समय (तीसरे दिन सुबह 08:50)

अयोध्या कैंट से पुणे (Train No. 01456)

अयोध्या कैंट से हर रविवार और गुरुवार को ट्रेन देर रात 03:55 बजे चलाई जा रही है

भारतीय रेलवे ने सिर्फ पुणे-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन के फेरे ही नहीं बढ़ाए हैं, बल्कि कई अन्य समर स्पेशल ट्रेनों को भी बढ़ाया गया है। इसमें मुंबई से भुवनेश्वर समर स्पेशल ट्रेन (Mumbai-Bhuvneshwar Summer special Train) को 28 जून तक के लिए एक्टेंड कर दिया गया है। इसी तरह से डिब्रूगढ़-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन (Dibrugarh-Secundrabad Special Train) को भी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

पश्चिम रेलवे (Western Railways) ने अहमदाबाद-SSS हुबली स्पेशल ट्रेन - 07314/13 (Ahmedabad-SSS Hubbali Special Train) की घोषणा की है। इस स्पेशल ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग 9 मई 2024 को ही सभी PRS काउंटर और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।

भारत गौरव ट्रेन (Bharat Gaurav Train)

IRCTC ने भारत गौरव ट्रेन लॉन्च की है, जिसे पुण्य तीर्थ यथीराज भी कहा जाता है। स्पेशल भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत 6 जून को होगी। यह ट्रेन तिरुनेल्वेली से गया जंक्शन (Gaya Junction), अयोध्या (Ayodhya), प्रयागराज (Prayagraj) और वाराणसी (Varanasi) तक जाएगी। यह ट्रेन असल में यात्रियों को एक पूरा टूर पैकेज देती है। जिसमें ट्रेन से उतरने के बाद बस सेवा, होटल में रुकने की व्यवस्था, टूर गाइड, भोजन, ट्रैवल इंश्योरेंस तक शामिल है।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article