शहर

Aligarh News: अलीगढ़ में ईद के दिन 'फ्री फलस्तीन' के लगे पोस्टर, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

अलीगढ़ में ईद के दिन कुछ लोगों ने फलस्तीन फ्री के पोस्टर लगाए, जिसके बाद पुलिस के साथ कुछ युवकों की झड़प हो गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Aligarh News: यूपी के अलीगढ़े से ईद के दिन कुछ लोगों ने फलस्तीन फ्री के पोस्टर लगाए, जिसपर विवाद हो गया और कुछ युवकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ के दिल्ली गेट थाना इलाके में ईद के मौके पर ईदगाह में प्रदर्शनकारियों ने 'फलस्तीन मुक्त करो' के नारे वाला एक पोस्टर लगाया, जिसे लेकर कुछ युवकों और पुलिस के बीच मामूली नोकझोंक हुई।

फ्री फलस्तीन के लगे पोस्टर

पुलिस के अनुसार यह विवाद तब शुरू हुआ जब आज सुबह ईदगाह में ईद की नमाज में शामिल होने वाले कुछ नमाजियों ने 'फलस्तीन मुक्त करो' नारे वाला एक बैनर लगा दिया। उन्होंने बताया कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके चलते प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन मामला कुछ ही देर में शांत हो गया।

मामले की जांच शुरू

शहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभय पांडेय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि तीन-चार युवाओं ने 'फलस्तीन मुक्त करो' का आह्वान करते हुए एक बैनर लगाया था और अपने अभियान के लिए धन एकत्र कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली गेट पुलिस मामले की जांच कर रही है और सबूतों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

सीओ ने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी से इस घटना की वीडियो फुटेज हासिल कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस शहर में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े एहतियाती कदमों के बीच ईदगाह परिसर में सामूहिक नमाज अदा की गई।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article