शहर

Nagpur News: आलीशान मॉल में देह व्यापार का खुलासा, स्पा की आड़ में चल रहा धंधा, 3 गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 28, 2024, 04:16 PM IST

prostitution racket exposed: नागपुर में एक आलीशन मॉल के अंदर स्पा में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने मॉल में छापेमारी कर स्पा के मालिक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन लड़कियों को भी रेस्क्यू किया है, जो नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश की निवासी हैं।

Image

स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

prostitution racket exposed, Nagpur News: महाराष्ट्र में नागपुर के एक आलीशान मॉल में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ है। पुलिस के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने मॉल में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शहर के जरीपटका इलाके में स्थित जिंजर मॉल के रिलैक्स स्पा में छापेमारी की गई। स्पा की आड़ में देह व्यापार करवा रहे कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

तीन लड़कियों को किया गया रेस्क्यू

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कार्यवाही के दौरान तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया है। लड़कियां नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश की निवासी हैं। नागपुर पुलिस की सामाजिक सुरक्षा विभाग की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कविता ईसारकर ने बताया, "इस मॉल के अंदर एक स्पा में देह व्यापार चल रहा था। जाल बिछाकर पुलिस ने छापा मारा, जहां नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश से लड़कियों को बुलाकर जबरन पैसे का लालच देकर देह व्यापार कराया जा रहा था।

स्पा के मालिक समेत तीन लोग अरेस्ट

इन लड़कियों को दो महीने के लिए बुलाया जाता था और फिर इस जिस्फरोशी के धंधे में धकेल दिया जाता था। इनके लिए स्पा के ऊपर कमरे भी बनाए गए थे। पुलिस ने इस कार्रवाई में स्पा के मालिक फिरोज भाटी, नासिर भाटी और मैनेजर रक्षा शुक्ला को गिरफ्तार किया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

छत्तीसगढ़ में टला बड़ा हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंत्री केदार कश्यप की कार को मारी जोरदार टक्कर

छत्तीसगढ़ में टला बड़ा हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंत्री केदार कश्यप की कार को मारी जोरदार टक्कर

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका