शहर

Mathura News: प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

प्रेमानंद जी महाराज।

Photo : PTI

Mathura News: मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात उनकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें रामकृष्ण मिशन अस्पताल ले जाया गया। प्रेमानंद जी महराज की तबीयत खराब की खबर सुनकर भक्त अस्पताल पहुंचने लगे। अस्पताल में हजारों भक्तों की भीड़ लग गई। हालांकि, अस्पताल ने बताया कि प्रेमानंद जी महराज खतरे से बाहर हैं।

आरती के वक्त सीने में उठा दर्द

बता दें कि शुक्रवार को जब प्रेमानंद जी महाराज अपने आश्रम में आरती कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ी थी। संध्या आरती के दौरान उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उनका चेकअप हुआ, तो डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया।

अस्पताल में भक्तों की भीड़

इधर, प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत खराब की खबर सुनकर भक्त चिंतित हो गए और वे अस्पताल पहुंचने लगे। अस्पताल में प्रेमानंद जी महाराज के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जब डॉक्टरों ने बताया कि महाराज जी खतरे से बाहर हैं, तब भक्तों ने राहत की सांस ली। बता दें कि प्रेमानंद जी महाराज की दोनों किडनियां फेल हैं और उनका रोजाना डायलिसिस किया जाता है। उन्हें अक्सर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती रहती है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article