प्रयागराज

Kaushambi: न्याय न मिलने से परेशान नाबालिग, ट्रेन के आगे लगाई छलांग, जानिए पूरा मामला

कौशांबी से जिले में न्याय न मिलने से एक नाबालिग ने कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि फिहलहाल, पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आइए जानते हैं क्या पूरा माजरा-

Image

न्याय न मिलने से परेशान नाबालिक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग

Photo : iStock

Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हाल ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां न्याय न मिलने पर एक नाबालिग ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है। जहां स्कूल के एक प्रिंसिपल ने एक नाबालिग के साथ पहले रेप किया। दुष्कर्म पीड़िता ने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर एक मालगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज जारी है-

पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कौशांबी जिले में एक दुष्कर्म पीड़िता ने शनिवार को ट्रेन के आगे कूद कर कथित तौर पर खुदकुशी का प्रयास किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि डीके मिश्रा कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका परिषद स्थित रामबली शर्मा सरस्वती बाल मंदिर स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वहीं थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी छात्रा के साथ प्रिंसिपल ने आपत्तिजनक हालत में वीडियो चार दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की जांच के बाद पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यह प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी), सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज की गई है।

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग लगाई छलांग

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा टीम गठित की गई है। विश्वकर्मा ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता किशोरी छात्रा ने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर एक मालगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया।

अभी अस्तपताल में हो रहा इलाज

ट्रेन की टक्कर से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई और सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि परिजनों के अनुसार आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से परेशान होकर युवती ने यह कदम उठाया।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'