शहर

यूपी के सुल्तानपुर में छत गिरने से बुजुर्ग समेत दो की मौत, दो की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल थी। वहीं, दो अन्य घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के कोतवाली नगर के विवेकनगर घसियारी मंडी मोहल्ले में मकान का छज्जा गिरने से पास में बैठी एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे में दो की मौत

पुलिस ने बताया कि हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि इसमें घायल हुए तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भेज दिया गया।

दो लोगों का चल रहा इलाज

पुलिस ने बताया कि गंभीर घायल की रास्ते में मौत हो गयी जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान मालती देवी (90) और राम लखन वर्मा (37) के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article