प्रयागराज

Prayagraj Bomb Attack: बाइक सवार बदमाशों ने चलती कार पर फेंका बम, हमले में दो लोग जख्मी; देखें वीडियो

Prayagraj Bomb Attack: प्रयागराज के यमुनानगर इलाके में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक चलती कार पर बम फेंका। जिसके बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना में दो लोग जख्मी हो गए हैं। बमबाजी की यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Prayagraj Bomb Attack: प्रयागराज में चलती कार पर बम से हमला करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस हमले में दो लोग जख्मी हो गए हैं। बमबाजी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। जिसमें बाइक सवार हमलावर सड़क की रांग साइड से आकर बम फेंकते हुए दिखे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान भी की जा रही है।

नारी बारी बाजार की घटना

यह घटना प्रयागराज के यमुनानगर इलाके के नारी बारी बाजार की है। जहां बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने चलती कार पर बम फेंक दिया। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में बदमाश बम फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। बम फेंकने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं कार सवार लोग घबराकर तुरंत बाहर की ओर भागने लगे। बमबारी की इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला

इस हमले में ड्राइवर वेद और कार में पीछे बैठे रवि केसरवानी मामूली रूप से घायल हुए हैं। पीड़ित सौरभ ने इस हमले की तहरीर शंकरगढ़ पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article