पटना

Firing in Patna: दानापुर में कारोबारी को लूटपाट के दौरान बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Patna Crime News: पटना में बदमाशों ने कार सवार कारोबारी के साथ लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने कारोबारी निशांत कुमार को गोली मार दी। जिससे उन्हें हाथ में गोली लगी। कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

Firing in Patna: पटना के दानापुर में बदमाशों ने कारोबारी को लूटपाट के दौरान गोली मार दी। बदमाशों ने उनसे रुपयों का बैग झीनने की कोशिश की। इस दौरान विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी। कारोबारी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

कारोबारी ने रुपये से भरा बचाया

यह सनसनीखेज वारदात रविवार शाम को उसरी-छितनावां रोड पर हुई। जहां कारोबारी निशांत कुमार कार से घर लौट रहे थे। कार चालक विनय ने बताया कि जब वे मनेर के छितनावां के पास पहुंचे। तभी बाइक पर सवार 8-9 बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया। बदमाशों ने हथियार लहराते हुए लूटपाट की कोशिश की। ये लोग निशांत से रुपये से भरा बैग छीनने लगे। जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने निशांत को गोली मार दी। जिससे उन्हें हाथ में गोली लगी। हालांकि निशांत ने अपनी सूझबूझ से रुपये से भरा बैग बचा लिया।

चोकर और आटा का थोक कारोबारी

निशांत कुमार चोकर व आटा का थोक कारोबार करते हैं। वे मनेर थाना क्षेत्र के दोस्तनगर निवासी मनोज कुमार के बेटे हैं। रविवार को वे शिवाला इलाके से वसूली करके तीन अन्य लोगों के साथ कार से घर जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनपर लूटपाट के इरादे से हमला कर दिया। निशांत को सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article