शहर

Delhi Weather: सुबह-सुबह भीगी दिल्ली, तेज हवाओं संग बारिश का अलर्ट; रेन कोट-छाता लेकर घर से निकलें

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22 July 2026: मानसून फिर से एक्टिव होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी बारिश की फुहारों के साथ सुबह की शुरुआत हुई।

Image

दिल्ली में येलो अलर्ट, हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान (सांकेतिक फोटो)

दिल्ली में आज का मौसम (22 July 2026): दिल्ली-NCR में बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। मानसून फिर से एक्टिव होने के कारण कुछ दिनों से राजधानी में रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल रही है। आज तड़के भी नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली समेत आसपास के कई क्षेत्रों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर तात्कालिक (Nowcast) अलर्ट भी जारी किया है। जिसके अनुसार, सुबह के समय दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश के कारण राजधानी का मौसम सुहावना हो गया है।

दिल्ली में आज 22 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में आज बादल छाए रहेंगे और दिनभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सुबह से दोपहर तक शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली कड़कने और 20 से 30 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। बीच-बीच में हवाओं के झोंके 40 किमी/घंटे तक भी पहुंच सकते हैं। शाम से रात के समय एक बार फिर कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बौछारें देखने को मिल सकती हैं। वहीं तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली में सामान्य से नीचे लुढ़का पारा

बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में भी कमी आई है। सफदरजंग में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6°C रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। आयानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री गिरकर 29.4°C पर पहुंच गया। पालम व लोधी रोड दोनों जगहों पर तापमान करीब 31°C के आसपास बना रहा। लगातार हो रही बारिश और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता (Air Quality) में भी काफी सुधार दर्ज किया गया है।

पिछले 24 घंटों में कहां कितनी हुई बारिश?

मौसम केंद्रपिछले 24 घंटे में दर्ज बारिश
रिज (Ridge)18.6 मिमी
आयानगर17.4 मिमी
पालम15.0 मिमी
लोधी रोड12.2 मिमी
सफदरजंग10.6 मिमी

दिल्ली में तीन दिन तक रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। लेकिन तापमान में अगले सात दिनों में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आईएमडी ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। जलभराव वाले इलाकों से बचने, खराब मौसम में बेवजह यात्रा न करने और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की भी अपील की गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article