Best Places to Visit in Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज में इस समय सनातनी आस्था पूरे परवान पर है, देशभर से श्रद्धालु माघ स्नान के लिए तीर्थराज प्रयाग आ रहे हैं। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए संगम के तीरे पर बसे इस पौराणिक शहर में धार्मिक पर्यटन के लिहाज से कई दर्शनीय स्थल हैं।
जिसमें से आदिकाल की मान्यताओं के मुताबिक पांच ऐसे प्रमुख मंदिर हैं, जिनकी महत्ता जान आप भी दंग रह जाएंगे। इन मंदिरों में प्रयागराज आने वाले भक्तों का तांता लगा रहता है। आप भी अगर प्रयागराज आएं हैं तो यहां जरूर जाएं व जानें यहां के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व के बारे में।
