Allahabad HC ने 42 जजों का किया ट्रांसफर
Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार, 30 अप्रैल को यूपी के 42 जजों का ट्रांसफर किया। इन सभी जजों का प्रदेश के अन्य जिलों में तबादला किया किया गया है। बता दें कि सोमवार को ही 62 जजों का तबादला किया गया था। इसके दो दिन बाद ही फिर एक और बड़ा फेरबदल करते हुए 42 जजों का तबादला किया गया है। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने अधिसूचना जारी करते हुए तबादले की जानकारी दी। जिसके अनुसार, वाराणसी के डिस्ट्रिक्ट जज संजीव पांडेय को मेरठ भेजा गया है। संजीव पांडेय ज्ञानवापी के 7 मामलों की सुनवाई कर रहे थे। वहीं कानपुर देहात के जिला जज प्रकाश तिवारी को वाराणसी भेजा गया है।
संभल के जिला जज कमलेश कुच्छल झांसी के नए जिला जज बने। भदोही के डिस्ट्रिक्ट जज दुर्ग नारायण सिंह संभल के नए जिला जज बने। अलीगढ़ के डीजे संजीव कुमार को प्रयागराज का नया जिला जज बनाया गया है। संतोष राय को प्रयागराज जिला जज से मुजफ्फरनगर जिले का जज बनाया गया। मथुरा के जिला जज डीजे आशीष गर्ग को गाजियाबाद का नया जिला जज बनाया गया। मेरठ जिले के जज रजत सिंह जैन को इटावा का जिला जज बनाकर भेजा गया है।
इसके अलावा झांसी के जज पदम नारायण मिश्रा को मुरादाबाद भेजा गया। मुरादाबाद के भानु देव शर्मा को रामपुर जिला जज बनाकर भेजा गया। रामपुर के जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी को प्रतापगढ़ भेजा गया है। उत्कर्ष चतुर्वेदी बहराइच के जिला जज के पद पर थे, जिन्हें तबादले के बाद बलरामपुर भेजा गया। हाथरस के जिला जज सतेंद्र कुमार को बहराइच भेजा गया है। देवरिया के जज देवेंद्र सिंह को बांदा में जिला जज बनाया गया। प्रतापगढ़ के अब्दुल शाहिद को पीलीभीत में जिला जज बनाकर भेजा गया। बदायूं में जिला जज के पद पर तैनात मनोज कुमार को बागपत भेजा गया। मुजफ्फरनगर के जिला जज डॉ अजय कुमार को हापुड़ भेजा गया।
हापुड़ के जिला जज मलखान सिंह का तबादला नोएडा किया गया है। अमरोहा के जफीर अहमद का तबादला गोंडा के जिला जज के पद पर किया गया है। वहीं अनिल कुमार झा जो बलरामपुर के जिला जज थे उन्हें गोरखपुर भेजा गया है। गोरखपुर के जिला जज तेज प्रताप तिवारी को रामाबाई नगर (कानपुर देहात) के जिला जज के रूप में तैनात किया गया है। कानपुर नगर के प्रदीप कुमार सिंह को हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के जिला जज बनाया गया है। आगरा के जिला जज के पद पर तैनात विवेक संगल को बदायूं के जिला जज बनाया गया है। इटावा के जिला जज चवन प्रकाश को कानपुर नगर भेजा गया है। महारांगज में जिला जज के पद पर तैनात नीरज कुमार फर्रुखाबाद में जिला जज बनकर गए हैं। कौशांबी के अनुपम कुमार अब अलीगढ़ में जिला जज का पद संभालेंगे। विकास कुमार जो शामली के जिला जज थे उन्हें मथुरा भेजा गया है। श्रावस्ती के जिला जज राम मिलन सिंह को देवरिया और विनय कुमार जो फर्रुखाबाद से हाथरस जिला जज बनकर गए हैं।