पटना

Patna Crime News: DAV स्कूल के पास दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश का शक

पटना में आज यानी शुक्रवार सुबह एक और हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। दानापुर स्थित डीएवी स्कूल के पास बदमाशों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मारकर जान ले ली।

Image

पटना में दिनदहाड़े 18 वर्षीय युवक की हत्या

Photo : Times Now Digital

बिहार की राजधानी पटना में हत्या की घटनाओं का सिलसिला जारी है, जिसमें ताजा मामला दानापुर से सामने आया है। गोला रोड पर डॉ. डीराम डीएवी स्कूल के पास बदमाशों ने 18 साल के श्रवण कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक दियारा बिशनपुर का निवासी था और उसके पिता का नाम संतोष राय है। यह घटना आज यानी शुक्रवार 13 जून को सुबह हुई, जब श्रवण अपने दोस्तों के साथ बाइक पर निकला था। बदमाशों ने उसे पीछे से आवाज देकर बुलाया और जैसे ही वह उनके पास गया, उन्होंने पिस्टल से फायरिंग कर दी।

श्रवण को गंभीर हालत में नजदीकी पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हत्या के पीछे आपसी रंजिश का संदेह जताया जा रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पटना में हाल के दिनों में हत्या की कई घटनाएं हुई हैं, जिसमें पिछले सप्ताह आलमगंज में मां-बेटी की हत्या और बिक्रम में दो लोगों की गोली मारकर हत्या शामिल है। इस प्रकार की घटनाओं ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार