पटना

Bihar News: सहरसा में पानी मांगने पर भड़का युवक, ASI के सिर पर किया मोबाइल के वार, हमलावर की तलाश जारी

Saharsa News: बिहार के सहरसा में ड्यूटी पर तैनात एएसआई करमन कुमार पर पानी मांगने पर एक युवक हमला कर दिया और उनके सिर पर मोबाइल से वार किया। गंभीर रूप से घायल एएसआई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

बिहार पुलिस के एएसआई पर युवक ने किया हमला (फोटो - iStock)

Saharsa News: बिहार के सहरसा जिले में एक पुलिस अधिकारी का एक युवक ने सिर फोड़ दिया। बताया जा रहा है कि केवल पानी मांगने पर युवक हिंसक हो गया और उसने पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। बता दें कि एएसआई पर हमला करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पानी की बोतल मांगने पर युवक ने किया वार

यह घटना सहरसा स्टेडियम की है। यहां सोमवार यानी आज गृहरक्षक बहाली की प्रक्रिया चल रही थी। उसी दौरान महिला थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) करमन कुमार ने एक युवक से पानी की बोतल मांगी, लेकिन युवक ने पानी की बोतल देने से इनकार दिया। इसके साथ ही उसने अचानक एएसआई का सिर पर अपने मोबाइल से हमला कर दिया। इस घटना में करमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई। अधिकारियों ने हमलावर युवक को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article