पटना

Bihar News: प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट, शादीशुदा प्रेमिका से मिलना पड़ा प्रेमी को भारी, ग्रामीणों ने करवाई जबरन शादी

Bhagalpur News: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पकड़कर गांव के लोगों ने उसकी जबरन शादी करवा दी। बता दें कि महिला 5 साल से शादीशुदा है और एक बच्चे की मां भी है। जहां एक तरफ महिला के साथ रहना चाहती है वहीं दूसरी तरफ युवक इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहता है। यह मामला पुलिस में पहुंच गया है।

Image

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की ग्रामीणों ने करवाई जबरन शादी (फोटो - Canva)

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक को भारी पड़ा है। क्योंकि उसके बाद जो हुआ, उसकी शायद खुद युवक को भी उम्मीद नहीं थी। बता दें कि गांव के लोगों ने जबरन महिला के युवक की शादी करवा दी। ये मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया है, जिसे पुलिस सुलझाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल के लिए पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की जटिलता को समझते हुए आगे का फैसला लिया जाएगा।

ग्रामीणों ने जबरन करवाई युवक की शादी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला भागलपुर जिले के कजरौली थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। जिसके बाद गांव के लोगों ने उसे पकड़ा और उसकी जबरन शादी करवा दी। महिला की पांच साल से शादीशुदा है और उसकी एक बच्ची भी। बताया जा रहा है कि महिला के युवक का रिश्ता करीब 7 साल से है।

पुलिस ने किया परिवार को समझाने का प्रयास

बता दें कि महिला युवक के साथ रहना चाहती है, लेकिन युवक इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार नहीं है। ये मामला पुलिस तक पहुंच गया है। इस मामले पर महिला की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी बांका में हुई थी। लेकिन वह अक्सर मायके में ही रहती थी, जिससे उसके पति ने उसे रखने से मना कर दिया। इस मामले को लेकर महिला ने बताया कि उसका युवक के साथ 7 साल से रिश्ता है और उनकी एक बेटी भी है। कजरैली थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए प्रयास जारी हैं

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article