यूटिलिटी

एयरपोर्ट की भीड़ से हैं परेशान? iPhone में छिपा है सीक्रेट फ्लाइट ट्रैकर, मिनटों में मिलेगी हर अपडेट

अगर आपकी फ्लाइट का रिटर्न सेगमेंट भी है, तो ट्रैकर के निचले हिस्से में स्वाइप करके अलग-अलग फ्लाइट के बीच स्विच भी किया जा सकता है। इस तरह iPhone का यह छिपा हुआ फीचर एयरपोर्ट पर फ्लाइट स्टेटस चेक करने का एक आसान और तेज तरीका बन सकता है।

Image

एक जगह मिल जाएगी जरूरी जानकारी

अगर आप अक्सर फ्लाइट से सफर करते हैं, तो एयरपोर्ट पहुंचने के बाद फ्लाइट का स्टेटस चेक करना काफी जरूरी हो जाता है। खासकर लंबी छुट्टियों और वीकेंड के दौरान एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ फ्लाइट में देरी या कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे में अगर आपके पास iPhone है, तो आपको हर बार एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। iPhone में एक बिल्ट-इन फ्लाइट ट्रैकर मौजूद है, जो iMessage और Spotlight Search के जरिए फ्लाइट की जानकारी तुरंत दिखा सकता है।

iMessage में ऐसे करें फ्लाइट ट्रैक

iPhone के इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपके डिवाइस में iMessage एक्टिव होना चाहिए। यह सुविधा सामान्य SMS या MMS के साथ काम नहीं करती। इसके अलावा आपके किसी Messages चैट में फ्लाइट नंबर मौजूद होना चाहिए। आप फ्लाइट नंबर खुद को या किसी दूसरे व्यक्ति को भेज सकते हैं या किसी के भेजे हुए मैसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फ्लाइट की जानकारी लिखने का सबसे बेहतर तरीका Airline Name + Flight Number है। उदाहरण के लिए, अगर फ्लाइट Indigo Airlines की है और फ्लाइट नंबर 6E 2039 है, तो इसे Indigo Airlines 6E 2039 के रूप में मैसेज में लिखा जा सकता है।

अंडरलाइन दिखे तो समझें फीचर एक्टिव है

अब iPhone में Messages ऐप खोलें और उस चैट पर जाएं, जिसमें फ्लाइट नंबर लिखा है। अगर फ्लाइट ट्रैकर काम कर रहा है, तो फ्लाइट की जानकारी के नीचे अंडरलाइन दिखाई देगी। इसका मतलब है कि यह जानकारी एक्शन योग्य है और आप उस पर टैप करके फ्लाइट की डिटेल देख सकते हैं।

हालांकि, अगर फ्लाइट कई महीने बाद की है या पहले ही उड़ चुकी है, तो “Flight information unavailable” जैसा मैसेज दिखाई दे सकता है। कभी-कभी एयरलाइंस पुराने फ्लाइट नंबर दोबारा इस्तेमाल करती हैं, इसलिए गलत फ्लाइट की जानकारी भी सामने आ सकती है। ऐसे में तारीख और रूट की जानकारी जरूर जांच लें।

Spotlight Search से भी मिलेगी जानकारी

iPhone के Spotlight Search से भी फ्लाइट की जानकारी देखी जा सकती है। इसके लिए होम स्क्रीन पर नीचे की तरफ स्वाइप करें और सर्च बॉक्स में अपना फ्लाइट नंबर दर्ज करें। यही सुविधा Mac कंप्यूटर के Spotlight Search में भी उपलब्ध है। फ्लाइट नंबर डालने के बाद अगर जानकारी उपलब्ध है, तो आपको फ्लाइट स्टेटस और अन्य संबंधित डिटेल दिखाई जा सकती हैं। यानी इसके लिए अलग से एयरलाइन ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी।

रियल-टाइम में देख सकेंगे फ्लाइट की लोकेशन

फ्लाइट की जानकारी पर टैप करने के बाद क्विक-एक्शन मेन्यू में “Preview Flight” और “Copy Flight Code” जैसे विकल्प दिखाई दे सकते हैं। “Copy Flight Code” के जरिए फ्लाइट कोड को कॉपी करके आप उसे किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर कर सकते हैं।

वहीं, “Preview Flight” पर टैप करने पर फ्लाइट की विस्तृत जानकारी खुलती है। यहां सबसे खास फीचर रियल-टाइम फ्लाइट ट्रैकर मैप है। मैप पर डिपार्चर और डेस्टिनेशन के बीच एक लाइन दिखाई देती है और एक छोटा एयरप्लेन आइकन फ्लाइट की मौजूदा स्थिति बताता है।

एक जगह मिल जाएगी जरूरी जानकारी

फ्लाइट ट्रैकर में सिर्फ विमान की लोकेशन ही नहीं, बल्कि कई जरूरी जानकारियां भी मिल सकती हैं। इसमें एयरलाइन का नाम और फ्लाइट नंबर, फ्लाइट स्टेटस, टर्मिनल और गेट नंबर, आगमन और प्रस्थान का समय, फ्लाइट की अवधि और बैगेज क्लेम बेल्ट नंबर जैसी जानकारी शामिल होती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article