पटना

Video: सिवान में दिखा 18 फीट का अजगर, लोगों के बीच मचा कोहराम; फिर हुआ ये...

Siwan News: सिवान में एक अजगर के मिलने से लोगों के बीच हलचल मच गई। इस अजगर की लंबाई करीब 19 फीट है। वन विभाग की टीम द्वारा अजगर का रेस्कयू कर इसे जंगल में छोड़ दिया गया-

Image

सिवान में 18 फीट लंबे अजगर से मचा कोहराम

Photo : Times Now Digital

Siwan News: बिहार के सिवान में एक 19 फीट का लंबा अजगर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अजगर को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। अजगर के मिलने के बाद वन विभाग की टीम के द्वारा अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू करके उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है।

सिवान में 19 फीट लंबा अजगर

पूरा मामला सिवान जिला के जीरादेई प्रखंड के बरदहा गांव का है, जहां 19 फिट लंबे अजगर के मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि खेत के पास स्थित विद्यालय में अजगर सांप घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी खेत में काम करने वाले किसानों और बच्चों ने अजगर को देख लिया।

लोगों में मचा कोहराम

बाद में अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद अजगर मिलने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम बरदाहा गांव में पहुंची और ग्रामीणों की मदद से अजगर सांप को घण्टों मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम के द्वारा अजगर को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।

105 किलो अजगह का वजन

वन विभाग की डीएफओ मेघा कुमारी ने बताया कि पकड़ा गया अजगर 18 फीट लंबा है। जिसका वजन करीब 105 किलो के आस पास होगा। अजगर को जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि अजगर और अन्य जलीय जीव नदियों के रास्ते पानी के माध्यम से इधर-उधर पहुंच जाते हैं। ग्रामीण और वन विभाग की टीम के सहयोग से रेस्क्यू किया गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article