शहर

UP Weather: यूपी में फिर धीमा पड़ा मानसून, अगले तीन दिन नहीं होगी तेज बारिश; पढ़ें IMD का अपडेट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 July 2026: यूपी में एक बार फिर मानसून धीमा पड़ गया है। अगले तीन दिनों के दौरान कहीं भी तेज बारिश की संभावना नहीं है।

Image

यूपी में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, IMD का नया अपडेट (सांकेतिक फोटो)

यूपी में आज का मौसम (23 July 2026): उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में एक ओर मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। जिससे अब नदियों से सटे इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान भी यूपी में अच्छी बारिश दर्ज की गई। हालांकि एक बार फिर मानसून की रफ्तार धीमे पड़ने वाली है। जिससे अगले तीन दिनों तक राज्य में बारिश का दौर कमजोर रहने की संभावना है। इस दौरान दक्षिणी हिस्सों में छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है।

यूपी में आज का मौसम

यूपी में आज 50 से अधिक जिलों में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं भी चल रही है। वहीं कुछ जगहों पर तेज धूप भी निकली हुई है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है। लेकिन कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि प्रदेश के दक्षिणी जिलों में बारिश को लेकर तात्कालिक (Nowcast) अलर्ट है।

यूपी में क्यों कमजोर पड़ा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र अब कमजोर हो गया है। इसके साथ ही मानसून की ट्रफ लाइन भी दक्षिण दिशा की ओर खिसक गई है। इसकी वजह से 23 से 25 जुलाई तक यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी और बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिलेंगी। इस दौरान मौसम विभाग ने कहीं भी भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, 26 और 27 जुलाई को प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यूपी में कहां-कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को यूपी में 50 से अधिक जिलों में बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश मऊ में 72 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा ललितपुर में 70 मिमी, प्रयागराज में 41.5 मिमी और सोनभद्र में 58 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। 1 जून से अब तक यूपी में 231.4 मिमी बारिश हुई, जो कि सामान्य 283.2 मिमी से 18 प्रतिशत कम है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article