पटना

मुजफ्फरपुर में शर्मसार कर देने वाला मामला, नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की अपनी सहेली की भाभी के साथ शौच के लिए गई थी, तभी आरोपियों ने उसे पकड़कर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

मुजफ्फरपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ गया है। यहां एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला औराई थाना क्षेत्र का है और 20 जून वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता ने 27 जून को मामले की सूचना पुलिस को दी और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और छापेमारी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

नाबालिग ने सुनाई आपबीती

बच्ची ने बताया कि जब वह अपनी सहेली की भाभी के साथ शौच के लिए गई थी, तब वहां, रोहित कुमार नामक युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया, जबकि राजेश कुमार वहां खड़ा होकर यह सब देखता रहा। लड़की ने 27 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने दोनों आरोपियों के नाम बताए। लड़की ने बताया कि घटना के समय उसकी भाभी वहां से भाग गई थी, और रोहित ने उसे पकड़कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

इसके बाद, दोनों आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। लड़की ने किसी तरह अपने घर पहुंचकर अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी, जिन्होंने उसे गांव के एक डॉक्टर से इलाज करवाया। जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे बगल के गांव के डॉक्टर के पास ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष राजा सिंह ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article