पटना

छपरा में बनेगा शहीद मोहम्मद इम्तियाज के नाम पर अस्पताल, तेजस्वी यादव ने की घोषणा

शहीद मोहम्मद इम्तियाज के परिवार को सांत्वना देने के लिए तेजस्वी यादव छपरा में उनके निवास स्थान पर पहुंचे। परिवार को आर्थिक सहायता का चेक देते हुए शहीद के नाम पर अस्पताल बनाए जाने की घोषणा भी की।

Image

छपरा में बनेगा शहीद मोहम्मद इम्तियाज के नाम पर अस्पताल, lतेजस्वी यादव ने की घोषणा

Photo : Twitter

जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को उनके मूल निवास स्थान पर लाया गया और परिवार समेत गांव के लोगों ने अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार होने के बाद उनके परिवार को नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) तेजस्वी यादव ने सांत्वना दिया। इसके साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता के लिए एक चेक भी दिया। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने शहीद के नाम पर एक अस्पताल बनाने की भी घोषणा की है।

शहीद के परिजनों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव छपरा के नारायणपुर गांव में शहीद हुए बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज निवास स्थान पहुंचे और शहीद के परिजनों को आर्थिक सहायता के तौर पर एक चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ हर कदम पर खड़े हैं। आरजेडी प्रमुख लालू यादव से भी शहीद के परिवार से फोन पर बात की।

शहीद के नाम छपरा में बनेगा अस्पताल

परिवार से मुलाकात करने के बाद तेजस्वी यादव ने छपरा में शहीद के नाम पर एक अस्पताल बनाने की घोषणा की। बता दें कि उनका शव सुबह दस बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचा। पार्थिव शरीर को सैनिक सम्मान के साथ लाया गया था। शहीद को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मंत्री नितिन नवीन, श्रवण कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राजद सांसद संजय यादव सहित कई राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारियों पहुंचे और सारण जिले के गड़खा प्रखंड के नारायणपुर गांव के कब्रिस्तान में सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरा इलाका 'मोहम्मद इम्तियाज अमर रहें' और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा।

भारत माता की जय के साथ हुई अंतिम विदाई

शहीद के पुत्र इमरान ने कहा कि उन्हें अपने पिता पर गर्व है और वे चाहते हैं कि पाकिस्तान को कड़ी सजा मिले। इस दौरान लोगों ने वीर सपूत की शहादत को सलाम किया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।यह घटना भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा की संवेदनशीलता को दर्शाती है और शहीदों के परिवारों के प्रति राजनीतिक और सामाजिक समर्थन की भावना को उजागर करती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article