Bihar: बिहार के सीवान जिले में 20 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि दोनों युवकों को शराब के साथ जिले के दरौंदा थाने क्षेत्र के मिडिल स्कूल मडसरा के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई एक सूचना के आधार पर हुई है। इस संबंध में एसआई बिपिल कुमार महतो के बयान पर एफआई दर्ज की गई थी।
देसी शराब बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रानीबाड़ी बाजार में पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। तभी उन्हें मिडिल स्कूल मडसरा के पास देसी शराब की बिक्री होने की जानकारी मिली। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी के देख शराब की बिक्री करने वाले दोनों युवक वहां से भागने लगे। पुलिस ने इस कार्रवाई में 20 लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य लोगों की जांच की जा रही है।
प्लास्टिक के झोले से निकली 20 लीटर शराब
पुलिस ने दौड़कर उन्हें गिरफ्तार किया। साथ ही उनके पास से प्लास्टिक का झोला भी जब्त किया, जिसमें 20 लीटर शराब मिली। गिरफ्तार युवकों की पहचान मडसरा निवासी जितेन्द्र यादव और राजेश महतो के रूप में हुई। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवकों को शनिवार को जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस की निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।
