पटना

Patna: मॉनसून की दस्तक से पहले सैदपुर-पहाड़ी नाले का ये हिस्सा हो जाएगा पूरा, आ गई डेडलाइन

पटना में बारिश से पहले सैदपुर पहाड़ी नाले का निर्माण तेज गति से हो रहा है। मॉनसून के आने से पहले सैदपुर पहाड़ी नाले के 500 मीटर का हिस्सा पूरा कर लिया जाएगा, ताकि बरसात के दिनों में दिक्कत न हो।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Patna News: पटना में सैदपुर-पहाड़ी नाले का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और मॉनसून की वर्षा शुरू होने से पहले घनी आबादी के बीच गुजर रहे इस नाले के 500 मीटर का हिस्सा पूरा कर लिया जाएगा। इस नाले की कुल लंबाई 5.81 किलोमीटर है और इसकी लागत 259 करोड़ रुपये है। उम्मीद है कि 15 जून से पहले 500 मीटर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। बुडको के परियोजना निदेशक अशोक कुमार ने कहा कि वर्षा के दिनों में नाला में पानी का बहाव जारी रहे, इसके लिए पहाड़ी संप हाउस और नए नाले को जोड़ा जा रहा है। बता दें कि इस नाले को पूरी तरह से अगस्त 2025 तक बनाकर तैयार करना है।

अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी

बता दें कि सैदपुर पहाड़ी नाला के उत्तर व दक्षिण की सड़क निर्माण के लिए शनिचरा से लेकर सैदपुर तक सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण मुक्त करना है। परियोजना निदेशक ने कहा कि अतिक्रमण चिह्नित करने को लेकर कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त, जिलाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत संबंधित अन्य विभाग के पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है।

कई पेड़ों की होगी शिफ्टिंग

परियोजना निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि सैदपुर-पहाड़ी नाला निर्माण में कई पेड़ रुकावट पैदा कर रहे हैं, जिन्हें दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा। इनमें करीब 63 पेड़ शामिल हैं। वहीं, 21 अन्य पेड़ों में से 16 सूखे पेड़ हैं, जिन्हें काटा जाएगा और पांच हरे पेड़ को काटने के लिए वन विभाग से छोटे-बड़े नालों से बह कर सैदपुर पहाड़ी नाला में आने वाले पानी को बिना रुकावट मिनटों में पहाड़ी संप हाउस तक पहुंचाने के लिए पांच मीटर गहरा नाला का निर्माण किया जा रहा है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article