पटना

'घर से निकाला, बदनाम किया, चप्पल से मारा...', लालू की बेटी रोहिणी का दावा- मेरा कोई परिवार नहीं; संजय-रमीज से पूछिए

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के 24 घंटे बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में सियासी भूचाल आ गया। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को पहले परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया। उसके बाद उन्होंने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए।

Rohini Acharya lalu yadav

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (फोटो साभार: instagram.com/rohiniacharyayadav)

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के 24 घंटे बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में सियासी भूचाल आ गया। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को पहले परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया। उसके बाद उन्होंने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संजय यादव, रमीज और तेजस्वी यादव ने ही उन्हें परिवार से निकाला है।

रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप

रोहिणी आचार्य ने शनिवार की शाम कहा कि मेरा कोई परिवार नहीं है। दरअसल, बिहार चुनावों में महागठबंधन को मिली करारी शिकस्त के बाद लालू परिवार में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रोहिणी आचार्य ने दावा किया कि संजय यादव और रमीज का नाम लेने पर घर से निकाल दिया जाता है, यहां तक कि चप्पल से मारा जाएगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में रोहिणी आचार्य ने कहा, "मेरा कोई परिवार नहीं है। आप ये बात संजय यादव, रमीज़ और तेजस्वी यादव से पूछ सकते हैं। इन्होंने ही मुझे परिवार से निकाला।'' रोहिणी आचार्य इतने में ही नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा, ''इन लोगों को कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेना है... पूरा देश पूछ रहा है पार्टी इतनी बुरी तरह क्यों हारी। जब आप संजय और रमीज का नाम लेते हैं तो आपको घर से निकाल दिया जाता है, बेइज्जत किया जाता है, गालियां दी जाती हैं और यहां तक कि चप्पल से मारा जाएगा।

यह भी पढ़ें: कौन हैं तेजस्वी के 'रमीज'? जिनके चलते लालू परिवार में आया भूचाल; रोहिणी ने जिक्र कर परिवार से तोड़ा नाता

रोहिणी आचार्य ने छोड़ी पार्टी

इससे पहले, रोहिणी आचार्य ने संजय यादव और रमीज का जिक्र कर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया जिसमें उन्होंने पार्टी छोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं…... संजय यादव और रमीज़ ने मुझसे यही करने को कहा था...… और मैं पूरा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।

Rohini Acharya lalu yadav
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (फोटो साभार: instagram.com/rohiniacharyayadav)

सनद रहे कि संजय यादव, राजद के राज्यसभा सदस्य हैं और तेजस्वी यादव के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक माने जाते हैं। रमीज को तेजस्वी का पुराना मित्र बताया जाता है, जो उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं और उनके ससुर मेरठ से सपा सांसद रह चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज

अनुराग गुप्ता
अनुराग गुप्ता Author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article