पटना

मंदिर ले जाकर नाबालिग की मांग में सिंदूर भरा, फिर घर पर किया दुष्कर्म और अब शादी की बात से ही इनकार

बिहार के बक्सर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का अनोखा मामला सामने आया है। आरोपी पहले नाबालिग लड़की को मंदिर ले गया और वहां उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। फिर घर ले जाकर रात को उसके साथ बलात्कार किया और अब वह शादी की बात से ही मुकर गया है।

Image

बिहार के बक्सर में नाबालिग से बलात्कार

Photo : Twitter

बिहार के बक्सर जिले से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का अनोखा मामला सामने आया है। अनोखा इसलिए क्योंकि आरोपी ने पहले ल़की को मंदिर ले जाकर उसकी मांग में सिंदूर भरा और फिर अपने घर ले गया। घर ले जाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र की है। आरोपी युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार को हुई, जब आरोपी ने किशोरी को एक शिव मंदिर में ले जाकर उसकी मांग में सिंदूर भरा और फिर उसे अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया।

आरोपी ने किशोरी को अगले दिन सुबह उसके घर छोड़ने का वादा किया, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। पीड़ित किशोरी ने बताया कि आरोपी पिछले एक महीने से उसके संपर्क में था और शादी का वादा कर रहा था। घटना के बाद किशोरी ने अपने परिजनों को जानकारी दी, परिजनों ने आरोपी के घर जाकर उसे अपने साथ रखने की बात की। लेकिन आरोपी ने कहा कि उसने कोई शादी नहीं की है।

मामले में किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी राहुल सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article