पटना

गुंडे, बाउंसर की जगह नहीं हैं अस्पताल, पूर्णिया में कानून के दायरे में काम करें डॉक्टर; पप्पू यादव ने चेताया

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव ने राजनीतिक पर्दे के पीछे सक्रिय तथाकथित डॉक्टर माफिया के खिलाफ तंज कसा है। उन्होंने कहा-पूर्णिया में कई ऐसे नर्सिंग होम संचालित हैं, जहां मरीजों के साथ अन्याय हो रहा है।

Image

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव

Photo : ANI

बिहार: पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से जनता का विश्वास जीतने में कामयाब रहे पप्पू यादव ने आम जनमानस के हितों के लिए आवाज उठानी शुरू कर दी है। जीत से गदगद नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव ने आयोजित एक सभा में मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि मैं पूर्णिया में कुछ ऐसे डॉक्टरों को जानता हूं जो माफिया का काम करते हैं। उन्होंने कहा मैं चुनाव से पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं कि ऐसे डॉक्टरों से कभी वोट नहीं मांगूंगा जो माफिया हैं और राजनीति में सक्रिय हैं। मैं ऐसे नर्सिंग होम के खिलाफ हूं जो सरकारी नियमों के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं और नियम के विपरीत जाकर आम लोगों को गुमराह करते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां इलाज के नाम पर मरीजों को लूटते हैं।

मरीजों को लूटा जा रहा- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने आगे कहा कि मैं डॉक्टरों की इज्जत करता हूं, लेकिन डॉक्टरी पेशे से जुड़े तथाकथित माफिया डॉक्टर से निवेदन कर चुका हूं कि अस्पतालों में बाउंसर और गुंडे न रखें। मरीजों के तीमारदारों को बेवजह न पीटा जाए और न ही सताया जाए। यहां कई पैथोलॉजी के माध्यम से गलत रिपोर्ट तैयार कर बेवजह मरीजों को भर्ती कराकर लूटा जा रहा है। ऐसे डॉक्टरों को सुधार करने के लिए मैंने कहा है। आगे उन्होंने कहा मैं कानून और न्याय की रक्षा के लिए आया हूं और सभी को न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता में है।

नीतीश-चंद्रबाबू नायडू गांधीवादी- पप्पू यादव

वहीं, लोकसभा चुनाव और सरकार बनाने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार कुमार और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने हमेशा गांधीवादी विचारधारा के साथ काम किया है, वे अंबेडकरवादी और धर्मनिरपेक्ष हैं। उन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय की बात की है। लिहाजा, मुझे उम्मीद है कि अगर वे लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे तो लोगों को उन पर बहुत गर्व होगा। मुझे उम्मीद है कि इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा। भले ही एनडीए गठबंधन सरकार बनाए, लेकिन नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होंगे।

एक कॉल पर मदद के लिए पहुंचते हैं पप्पू यादव

उधर, पप्पू यादव के जीत के बाद समर्थकों और आम जनता में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई लोगों ने पप्पू यादव को पूर्णिया का बेटा कहा। अक्सर देखा गया है कि पप्पू यादव लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं। लोगों का कहना है कि पप्पू यादव एक फोन कॉल पर लोगों की मदद के लिए पहुंचते हैं। यही कारण है कि पूर्णिया की जनता ने उन्हें वोट के तौर पर आशीर्वाद देकर संसद भेजा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'