पटना

PK के निशाने पर नीतीश और तेजस्वी, दोनों के विकास के दावों की उड़ाई खिल्ली

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने तय हैं। राज्य में सीधा मुकाबल NDA और महागठबंधन के बीच है, लेकिन पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी इस बार अपनी जन सुराज पार्टी के साथ मुकाबले में हैं। वह बिहार में घूम-घूमकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विकास के दावों की पोल खोल रहे हैं।

Image

प्रशांत किशोर की फाइल फोटो

Photo : PTI

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियों ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें NDA और महागठबंधन दोनों गठबंधनों के अलावा अन्य पार्टियां भी शामिल हैं। हर कोई विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटा है। इस बार बिहार में दोनों बड़े गठबंधनों के अलावा पूर्व चुनावी रणनीतिकार पीके यानी प्रशांत किशोर भी ताल ठोंक रहे हैं। वह दोनों गठबंधनों पर लगातार हमला कर रहे हैं।

11 को निकालेंगे नीतीश के दावों की हवा

पीके नाम से मशहूर प्रशांत किशोर फिलहाल बिहार का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जहानाबाद में पत्रकारों से बातचीन में मुख्यमंत्री नतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। प्रशांत किशोर ने आगामी रविवार यानी 11 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के दावों की सच्चाई जनता के सामने लाने का ऐलान किया है।

भूमि सर्वेक्षण में गड़बड़ियां

पीके ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विकास के तमाम बड़े-बड़े दावे करते हैं। लेकिन उनके गांव में विकास की वास्तविकता क्या है? यह दिखाने का वादा पीके ने किया है। प्रशांत किशोर ने भूमि सर्वेक्षण में हो रही गड़बड़ियों का भी जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह कल्याण बिगहा में इसकी सच्चाई को भी उजागर करेंगे।

प्रशांत किशोर ने राज्य में नीतीश सरकार की तरफ से आर्थिक रूप से पिछड़े और गरीब परिवारों को तीन डिसमिल जमीने देने के दावे की भी आलोचना की है। यही नहीं, उन्होंने राज्य में जातिगत गणना के बाद 94 लाख परिवारों को दो लाख रुपये देने के वादे का भी जिक्र किया। इस बात का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि कल्याण बिगहा के लोगों को कितना मिला?

तेजस्वी यादव पर भी हमला

पीके का कहना है कि वह व्यावसायिक पृष्ठभूमि से हैं, वह अपराधी नहीं हैं... कभी जेल नहीं गए हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार माने जा रहे तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, राजधानी पटना के पास होते हुए भी राघोपुर क्षेत्र विकास से कोसों दूर है।

प्रशांत किशोर ने कहा, राघोपुर की महिलाएं प्रसव के लिए अस्पताल जाने के लिए पीपा पुल का सहारा लेने को मजबूर हैं। जबकि तेजस्वी अपने उप-मुख्यमंत्री रहते विकास के बड़े-बड़े दावे करते थे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें