पटना

Bihar Election: बिहार में तेजस्वी ही महागठबंधन के 'नेता', पोस्टर ने तय कर दिया 'भविष्य!'

Bihar Elections: बिहार की राजनीति में इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान एक जरूरी पहलू सामने आया, जो था गठबंधन का पोस्टर-बैनर। इसने ये स्पष्ट कर दिया गया है कि महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव के हाथों में होगा, और वे ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।

Image

बिहार चुनाव 2025 के लिए पटना में महागठबंधन की बैठक

Bihar Elections: बिहार की राजनीति में इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान एक जरूरी पहलू सामने आया, जहां ये स्पष्ट कर दिया गया है कि महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव के हाथों में होगा, और वे ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। पटना में 4 मई को बिहार महागठबंधन की तीसरी बैठक हुई, जिसमें 2025 के विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की गई।

सभी दलों ने एकजुटता पर जोर दिया और आगामी 20 मई को वाम दलों द्वारा आयोजित बिहार बंद का समर्थन करने की घोषणा की। बैठक के बाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि वे पूरी तरह से मस्त हैं, जो इंडिया गठबंधन के बैनर के पीछे उनकी तस्वीर के कारण समझा जा रहा है। बैनर में केवल तेजस्वी यादव की तस्वीर थी, जिससे ये स्पष्ट हो रहा है कि वे महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।

कमजोरियों को उजागर करने का निर्देश

बैठक में तेजस्वी यादव ने सभी 243 सीटों पर चुनावी तैयारी शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया और महागठबंधन को एनडीए सरकार की कमजोरियों को उजागर करने का निर्देश दिया। जातीय गणना पर महागठबंधन की जीत को पंचायत स्तर पर प्रचारित करने का निर्णय लिया गया। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर भी महागठबंधन की एकता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का उल्लेख किया।

नीतियों के खिलाफ बंद का निर्णय

राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट है और चुनाव में मजबूती से लड़ेगा। भाकपा माले के प्रमुख दीपांकर भट्टाचार्य ने महागठबंधन में एकता का संदेश देने का प्रयास किया और वाम दलों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ बंद का निर्णय लिया। विकासशील पार्टी के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भी चुनावी तैयारी की बात की।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article