एजुकेशन

School Closed: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, 12 जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट, चमोली में स्कूल बंद

Uttarakhand School Closed in Chamoli dehradun amid heavy rain alert: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप दिखा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी करते हुए 12 जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इस बीच कई जिलों में अवकाश घोषित किया गया है।

Image

Uttarakhand School Closed: उत्तराखंड में स्कूल बंद

Uttarakhand School Closed in Chamoli dehradun amid heavy rain alert: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप दिखा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी करते हुए 12 जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इस बीच कई जिलों में अवकाश घोषित किया गया है। भारी बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम को देखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने एहतियातन कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। यहां तेज गर्जन के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। खराब मौसम के कारण उत्पन्न हुए जोखिमों को देखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

जारी रहेगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं। अनुमान है कि 11 अगस्त तक उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में स्थानीय लोगों और पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान सावधानी रखने की अपील की गई है। प्रशासन ने आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से तुरंत संपर्क करने की सलाह भी दी है।

क्या है अनुमान

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 6 अगस्त को देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है। इन जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल और चम्पावत समेत कई अन्य जिलों में भी तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article