लाहौर पड़ोसी देश का मुख्य शहर है और पंजाब की राजधानी भी है। भारत में लाहौरी जीरा खासा मशहूर है, जिसे गैस की शिकायत होने पर लोग अक्सर पीते नजर आते हैं।
जिस तरह से भारत में मुंबई शहर है, वैसा हा पाकिस्तान के लिए कराची शहर है। कराची एक पोर्ट सिटी है और कराची के नाम पर देशभर में एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई 'कराची हलवा' बिकती है।
पाकिस्तान का एक मशहूर शहर है मुल्तान। भारत में मुल्तानी मिट्टी की काफी खपत होती है। स्किल को साफ-सुथरा और स्किन में खिंचाव लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है।
नॉनवेज के शौकीनों के बीच चिकन लाहौरी खासा मशहूर है। दिल्ली जैसे शहरों में चिकन लाहौरी के शौकीन काफी हैं। वैसे यह चिकन अमृतसरी की तरह ही है, जो पाकिस्तान में मशहूर है।
टोपी सिर का ताज होती है और देश में कई तरह की टोपियां मशहूर हैं। लेकिन देश के कुछ हिस्सों में पेशावरी टोपी का चलन है।
पाकिस्तान के पेशावर शहर के नाम पर हमारे देश में पेशावरी चप्पल भी मिलती है। इस चप्पल के दीवाने देश में कई हैं।