साउथ मूवीज

Raaka: अल्लू अर्जुन स्टारर में नहीं होगा Shah Rukh Khan का कैमियो, अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप

Is Shah Rukh Khan Make Cameo in Raaka: कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा था कि फिल्म 'राका' में शाहरुख खान को कैमियो करते हुए देखा जाएगा। हालांकि इन खबरों में कोई दम नहीं है।

Image

'राका' में नजर नहीं आएंगे शाहरुख खान

Is Shah Rukh Khan Make Cameo in Raaka: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' की शूटिंग के लिए कमर तोड़ मेहनत कर रहे हैं। शाहरुख खान को लेकर लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि वो साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक्शन से भरपूर फिल्म 'राका' में दिखाई देंगे। इस मूवी में शाहरुख खान के जबरदस्त कैमियो करने की खबरें सामने आ रही थीं। फैन्स भी अल्लू अर्जुन और शाहरुख खान को एक-साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखने के लिए बेताब भी थे। मगर अब फैन्स का सपना केवल सपना ही रह गया है। 'राका' में शाहरुख खान के स्पेशल अपीयरेंस करने की खबरों में कोई दम नहीं है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Jana Nayagan' का जलवा है बरकरार, Thalapathy Vijay स्टारर का इतना हुआ कलेक्शन)

'राका' में नजर नहीं आएंगे शाहरुख खान

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान अब अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' का हिस्सा नहीं हैं। फिल्म में उनका कोई कैमियो भी नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 'जवान' के बाद एटली से शाहरुख खान की अच्छी जान-पहचान होने के बावजूद, उन्हें इस फिल्म के लिए कभी नहीं पूछा गया। 'राका' में शाहरुख खान की एंट्री की जो भी अफवाहें थी वो गलत हैं। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि शाहरुख खान विदेश में शूटिंग के दौरान अपना कैमियो फिल्माएंगे। लेकिन अब नई रिपोर्ट ने इन अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kajol ने ठुकराईं ये 6 सुपरहिट फिल्में, बाद में हुआ बड़ा पछतावा!)

'राका' की बात करें तो इस मूवी का निर्देशन एटली कुमार कर रहे हैं। इस मूवी में अल्लू अर्जुन को अहम रोल में देखा जाएगा। फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया है। इस मूवी में दीपिका पादुकोण के अलावा रश्मिका मंदाना, जान्हवी कपूर, रम्या कृष्णन, योगी बाबू और मृणाल ठाकुर सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan

वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। इस मूवी में अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और अभय वर्मा सहित कई एक्टर्स दिखाई देंगे। 'किंग 24' दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article