पटना

Patna: लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानिए क्या है पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 08:53 PM IST

Patna Crime News: पटना पुलिस ने एक लड़की के अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की ने आरोपी युवक के खिलाफ पटना के शाहपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस का कहना है कि दुल्हिन बाजार निवासी आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

पटना में लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना की शाहपुर थाना पुलिस ने प्रकरण में की कार्रवाई
  • पीड़ित लड़की ने पुलिस के पास दर्ज कराया था मामला
  • दुल्हिन बाजार का रहने वाला है आरोपी


Patna News: राजधानी पटना में सोशल मीडिया पर एक लड़की का अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान मणिकांत के रूप में की गई है। गिरफ्तार मणिकांत दुल्हिन बाजार के डोरवां मठिया गांव रहने वाला बताया जा रहा है।

बता दें कि, पीड़ित लड़की ने पटना के शाहपुर थाने में लिखित शिकायत की थी। लड़की ने पुलिस को बताया था कि, युवक सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने के लिए धमकी दे रहा है। कुछ वीडियो तो आरोपी ने वायरल भी कर दिए है। आरोपी मणिकांत को दुल्हिन बाजार के डोरवां मठिया गांव से छापेमारी कर पुलिस ने दबोच लिया है।

वायरल किए गए वीडियो को पुलिस ने हटवाया

मिली जानकारी के अनुसार, पटना के शाहपुर के थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया है कि, थाना क्षेत्र के एक लड़की ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि, एक युवक की ओर से उसे सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने के लिए धमकी दी जा रही है। लड़की ने बताया कि, आरोपी ने कुछ वीडियो वायरल भी कर दिए है। लड़की के लिखित आवेदन के आधार पर मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया। इसके बाद आरोपी की पहचान की गई। आरोपी मणिकांत को दुल्हिन बाजार के डोरवां मठिया गांव से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था उसे पुलिस ने डिलीट करवा दिया है।

ऐसे आया पकड़ में

पटना के शाहपुर थाने की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, पीड़ित लड़की की मदद से आरोपी को पहले चिन्हित किया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपित युवक की बारे में मुखबिर से सूचना प्राप्त की। इसके बाद आरोपी को उसके गांव से पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी मणिकांत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article