पटना

PM Modi Patna Visit: पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का पीएम मोदी ने किया भव्य उद्घाटन, देखें Airport की Inside Photo

आज पीएम मोदी बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने सबसे पहले पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। बताया जा रहा है कि टर्मिनल आधुनिक तकनीक और सुख-सुविधा से लैस है।

Image

पटना एयरपोर्ट

Photo : Twitter

PM Modi in Patna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे और पटना हवाई अड्डा पहुंचने के बाद उन्होंने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैयार हुआ यह नया टर्मिनल आधुनिक तकनीक और सुख-सुविधा से लैस है। अत्याधुनिक तकनीकों और यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया गया है।

1200 करोड़ की लागत से तैयार हुआ नया टर्मिनल

इस नए टर्मिनल को तैयार करने में कुल 1,200 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसका निर्माण एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है। बताया गया कि इस टर्मिनल से आने वाले वर्षों में एक करोड़ लोग सालाना सफर करेंगे। टर्मिनल के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी पूरी जानकारी ली। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी साथ थे।

Patna Airport

पटना एयरपोर्ट

पटना में पीएम का रोड शो

प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद पटना में एक रोड शो में शामिल होंगे। यह रोड शो पटना हवाई अड्डे से शुरू होगा और बेली रोड होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय तक पहुंचेगा। रोड शो के लिए खास तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच विशेष थीम वाला स्टेज बनाया गया है, जिसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ब्रह्मोस मिसाइल की अनोखी झलक दिखाई दे रही है।

Patna Airport (2)

पटना एयरपोर्ट

इसे बाद पीएम भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके पहले प्रधानमंत्री का पटना हवाई अड्डे पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और बिहार के मंत्री सहित एनडीए के तमाम नेताओं ने स्वागत किया। शुक्रवार को प्रधानमंत्री रोहतास के विक्रमगंज जाएंगे, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उनके आगमन को लेकर एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खास उत्साह है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article