पटना

बिहार में जमीन से ऊपर दौड़ी मेट्रो, जल्द एसी में कराएगी सफर; जुड़ जाएगा पटना का कोना-कोना

Patna Metro Blue Line Opening Date: पटनावासियों को जल्द ही मेट्रो में सफर का मौका मिलने वाला है। ट्रायल रन सफल होने के बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस सेवा के शुरू होने से शहर के विभिन्न हिस्सों कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा। आइये जानते हैं पहले फेज में मेट्रो का संचालन किन स्टेशनों के बीच किया जाएगा और इसके संचालन की टाइमिंग क्या होगी एवं सफर के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे?

Image

पटना मेट्रो

Patna Metro Blue Line : बिहारवासियों को जल्द ही अपने राज्य में मेट्रो के सफर का लुत्फ मिलने वाला है। राजधानी पटना के विकसित कॉरिडोर पर मेट्रो के ट्रायल रन की सफलता के बाद सेवा का शुभारंभ करने की कवायत चल रही है। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025) से पहले यानी नवरात्र तक आम लोगों के लिए मेट्रो संचालित की जाएगी। पहले फेज में मलाही पकड़ी और न्यू आईएसबीटी (पाटलिपुत्र बस टर्मिनल) के बीच इसे चलाया जाएगा। यह कॉरिडोर ब्लू लाइन मेट्रो (Patna Blue Line Metro) या लाइन 2 का पार्ट है। इस रूट पर सेवा के शुरू होने से न कि शहर की सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा, बल्कि कम समय में लोगों का सफर भी पूरा होगा। आइये जानते हैं यह एसी ट्रेन किन स्टेशनों पर ठहरेगी और इसमें सफर के लिए आपको कितने रुपये खर्च करने होंगे?

पटना मेट्रो का ट्रायल रन

पटना में मेट्रो सेवा को तमाम सुरक्षा मानकों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, पटना मेट्रो डिपो, रोलिंग स्टॉक तथा प्रायोरिटी कॉरिडोर के तीन स्टेशनों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान रोलिंग स्टॉक को 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाकर सभी मानकों की जांच की जा रही है।

पटना मेट्रो का मालिक कौन है?

पटना मेट्रो का स्वामित्व और संचालन पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (PMRC) के पास है। इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल (PPP Model) के तहत 13,365 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किया जा रहा है। इसके निर्माण के पहले चरण में पीएमआरसी पूर्व-पश्चिम (लाइन-1) उत्तर-दक्षिण (लाइन-2) , जिसमें 23.30 किलोमीटर एलिवेटेड ट्रैक और 16.30 किमी. अंडरग्राउंड ट्रैक शामिल है।

पटना मेट्रो (फोटो-@PMRCLofficial)

पटना मेट्रो (फोटो-@PMRCLofficial)

पटना मेट्रो लाइन-1

पटना मेट्रो लाइन-1 पूर्व से पश्चिम लाइन दानापुर छावनी से शुरू होगी और खेमनीचक पर समाप्त होगी। यह ट्रैक 16.86 किमीं लंबा है। इसका 9.36 किमी. हिस्सा एलिवेटेड और 7.5 किमी. हिस्सा अंडरग्राउंड है। इन दोनों हिस्सों में 7-7 स्टेशन होंगे।

पटना ब्लू लाइन मेट्रो

जानकारी के मुताबिक, मलाही पकड़ी और न्यू आईएसबीटी मेट्रो का शुरुआती खंड है, जिसके बीच 5 स्टेशन शामिल हैं। शुरुआती दौर में इतने स्टेशनों के बीच यात्रियों को सफर का मौका मिलेगा। पटना मेट्रो लाइन-2 उत्तर से दक्षिण लाइन पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन (Patna Junction Railway Junction) से शुरू होती है और न्यू आईएसबीटी (New ISBT Metro) स्टेशन पर समाप्त होगी। यह कॉरिडोर 14.06 किलोमीटर लंबा है। इस लाइन 6 किमी. एलिवेटेड और 8 किमी. लंबा रूट अंडरग्राउंड है। इस कॉरिडोर पर कुल 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिसमें से 5 स्टेशन रेडी टू रन हैं।

पटना मेट्रो लाइन-2 स्टेशन के नाम/प्रकार
पटना जंक्शन (अंडरग्राउंड)
आकाशवाणी (अंडरग्राउंड)
गांधी मैदान (अंडरग्राउंड)
पी.एम.सी. एच (अंडरग्राउंड)
पटना विश्वविद्यालय (अंडरग्राउंड)
मोइन उल हक स्टेडियम (अंडरग्राउंड)
राजेंद्र नगर (अंडरग्राउंड)
मलाही पकरी (एलिवेटेड)
खेमनीचक (एलिवेटेड)
भूतनाथ (एलिवेटेड)
जीरो माइल (एलिवेटेड)
न्यू आईएसबीटी (एलिवेटेड)

इन दोनों रूटों के अलावा तीसरे और चौथी मेट्रो लाइन को भी विकसित करने की कवायत चल रही है। पीएमआरसी के मुताबिक, शहर के तीसरे रूट के लिए मीठापुर चौक से मेट्रो शुरू होकर दीदारगंज पर खत्म होगी। इस रूट पर कुल 11 स्टेशन होंगे। वहीं चौथी लाइन बाइपास चौक से शुरू होकर कुर्जी तक विकसित की जाएगी। यानी आने वाले सालों में पटना शहर को चौतरफा मेट्रो का जाल बिछाया जाएगा।

पटना मेट्रो (फोटो-@PMRCLofficial)

पटना मेट्रो (फोटो-@PMRCLofficial)

पटना मेट्रो टाइमिंग और किराया

मेट्रो के परिचालन से पटना में जाम की समस्या से राहत मिलने की संभावना है। पटना मेट्रो के संचालन का टाइम शेड्यूल साझा किया गया है, जिसके मुताबिक सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक सेवाएं मिलेंगी। पटना मेट्रो के अनुसार प्रत्येक 20 मिनट के अंतराल पर रूट के सभी स्टेशनों पर मेट्रो उपलब्ध होगी। रोजाना मेट्रो 40 से 42 फेरे लगाएगी। न्यू आईएसबीटी से जीरो माइल तक इसका किराया 15 रुपये और भूतनाथ रोड तक 30 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैसे बुक होगी पटना मेट्रो की टिकट

पटना मेट्रो दिन में तकरीबन 14 से 15 घंटे तक चलेगी। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यात्रियों को QR कोड और नियर फील्ड कम्युनिकेशन फोन के जरिए स्वत: टिकट बुक करने जैसी तकनीकि व्यवस्था को मंजूरी दी है। दावा है कि मेट्रो संचालन के बाद करीब 22 से 23 लाख की आबादी यात्रा कर सकेगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'