पटना

Best Places To Visit in Patna: पटना और आसपास हैं घूमने की बेहतरीन जगह, एक बार जरूर सैर करें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 01:28 PM IST

Places visit in Patna: गणतंत्र दिवस पर आप पटना एवं आसपास के ऐतिहासिक स्थलों को घूम सकते हैं। इन स्थलों पर जाकर देश की आजादी एवं इतिहास को जान सकते हैं। यह मुख्य शहर एवं मुख्य शहर से 100 किलोमीटर के दायरे में हैं। यहां आप सार्वजनिक एवं निजी वाहनों जा सकते हैं।

Image

अंग्रेजों द्वारा बनवाया गया गोलघर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अनाज रखने के लिए अंग्रेजों ने बनवाया था गोलघर
  • गोलघर पर चढ़कर दे सकते हैं शहर की खूबसूरती
  • गोलघर से किलोमीटर की दूरी पर है पटना म्यूजियम

Patna News: पटना में कई ऐतिहासिक स्थल हैं। इन स्थलों को आप अपने परिवार के साथ घूम सकते हैं। गणतंत्र दिवस पर आप शहर स्थित गोलघर जा सकते हैं। यह गणतंत्र दिवस समारोह स्थल यानी गांधी मैदान के पास में ही है। इसे अंग्रेजों ने बनवाया था। गोलघर अनाज रखने के लिए बनाया गया था। इसे देखने पूरे बिहार से लोग आते हैं। गोलघर से आपको पटना शहर की खूबसूरती भी दिखाई देगी।

इससे एक किलोमीटर की दूरी पर पटना म्यूजियम है। यहां आपको बिहार का पूरा इतिहास दिखेगा। तमाम स्वतंत्रता सेनानियों के हथियार एवं उनसे जुड़ी चीजें देखने को मिलेंगी। सभी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। पटना म्यूजियम से एक किलोमीटर की दूरी पर बिहार म्यूजियम है। इस म्यूजियम में आप बिहार के विरासत को जान पाएंगे। यहां की सभ्यता-संस्कृति को जान सकेंगे।

श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में जान सकेंगे विज्ञान

गांधी मैदान के पास ही श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र है। यहां आपको प्रवेश के लिए शुल्क लगेगा। बच्चों और बड़ों का प्रवेश शुल्क अलग-अलग है। इस केंद्र में आप और आपके बच्चे विज्ञान से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे। वैज्ञानिक पहलुओं को कलाकृतियों से दिखाया गया है, जिसे देखकर बच्चे रोमांचित होते हैं। इसमें एक तारामंडल भी है। इसके लिए अलग से शुल्क लगता है। इसमें आपको सौरमंडल से जुड़ी जानकारी दी एवं दिखाई जाएगी।

आरा में वीर कुंवर सिंह म्यूजियम

पटना से 50 किलोमीटर दूर आरा जिले में स्वतंत्रता सेना वीर कुंवर सिंह का म्यूजियम है। अंग्रेजों के खिलाफ बिहार में स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल बजाने वाले वीर कुंवर सिंह के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इस म्यूजियम में उनके हथियार भी रखे हुए हैं। शहर स्थित सचिवालय के पास सात शहीद स्थल है। यहां स्वतंत्रता संग्राम में शहीद होने वाले सात सेनानियों की प्रतिमा है। यहां आए दिन विदेशी पर्यटक भी आकर इनके बारे में जानकारी जुटाते हैं।

ईको पार्क, कुम्हरार पार्क

पिकनिक के लिए आप सचिवालय स्थित ईको पार्क जा सकते हैं। यहां परिवार एवं दोस्तों के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं। ईको पार्क से आधा किलोमीटर की दूरी पर पटना जू है। इस जू में आप परिवार एवं दोस्तों के साथ घूम सकते हैं। विभिन्न तरह के जीव-जंतु और पशु-पक्षियों को देख एवं उनके बारे में जान सकते हैं। कुम्हरार पार्क भी काफी पुराना और बड़ा है, जहां आप अपने परिवार के साथ समय बीता सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article