पटना

नीतीश कुमार ने सोमवार को बुलाई कैबिनेट बैठक, सरकार गठन की तैयारियां तेज; 4 दिन के लिए बंद रहेगा गांधी मैदान

Bihar Govt Formation: बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने सोमवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह बैठक सोमवार को पटना में बुलाई गई है। वहीं, पटना के डीएम ने 4 दिनों के लिए गांधी मैदान को बंद रखने को निर्देश दिया है।

Image

जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार (फोटो साभार: @Jduonline)

Photo : Twitter

Bihar Govt Formation: बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने सोमवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह बैठक सोमवार को पटना में बुलाई गई है, जो मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में 11:30 पर होगी।

EC ने राज्यपाल को सौंपी विधायकों की लिस्ट

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले 243 उम्मीदवारों की सूची सौंपी।

गांधी मैदान चार दिनों तक बंद रहेगा

नई सरकार के गठन को लेकर शपथ ग्रहण की तैयारी हो गई है। इस बीच, पटना के डीएम ने आदेश जारी कर कहा कि पटना का गांधी मैदान चार दिनों तक बंद रहेगा। लोगों के प्रवेश पर 17 नवंबर से 20 नवंबर तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है, इसलिए जिलाधिकारी ने गांधी मैदान में चार दिनों तक लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

कब होगा सरकार का गठन?

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने नई सरकार के गठन को लेकर बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था कि आज रात या कल तक ब्लूप्रिंट तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा था, ''यह जल्द ही हो जाएगा। चर्चा चल रही है। सरकार के ब्लूप्रिंट पर स्पष्टता आ जाएगी। मुझे लगता है कि आज रात तक मैं वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से भी बात करूंगा और आज या कल तक ब्लूप्रिंट तैयार हो जाएगा। हमें 22 नवंबर से पहले सरकार बनानी है। यह हो जाएगा।"

सनद रहे कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 202 सीटों पर प्रचंड जीत मिली है। वहीं, महागठबंधन को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। एनडीए में शामिल भाजपा को 89 सीटें, जदयू को 85, लोजपा (रामविलास) को 19, हम को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं। वहीं, महागठबंधन की सीटों की बात करें तो राजद के खाते में 25 सीटें गईं, जबकि कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं। इस चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी का खाता नहीं खुला। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article