पटना

Patna News: बिहार में नया पटना बसाने की तैयारी, छठ जैसी सफाई व्यवस्था होगी हर रोज

Patna News: बिहार में नया पटना बसाने की तैयारी की जा रही है। इस शहर में छठ जैसी सफाई व्यवस्था के साथ लंदन जैसी सुविधाएं देने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए मास्टर प्लान भी तैयार कर लिया गया है।

Image

बिहार में नया पटना बसाने की तैयारी

Patna News: बिहार सरकार विकास को बढ़ावा देते हुए एक नया शहर बसाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एक मास्टर प्लान भी तैयार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, नए शहर में छठ महापर्व जैसी साफ-सफाई होगी। इसके अलावा शहर में लंदन जैसी सुविधाएं देने की भी तैयारी की जा रही है। बिहार सरकार ग्रेटर पटना की अवधारणा को बढ़ावा देते हुए नए शहर को बसाने की योजना बना रही है। शुक्रवार को मौर्यालोक कांपलेक्स में कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का लोकार्पण, सीएनजी डोर टू डोर वाहन और स्वच्छांगनी द्वारा मशीनीकृत शौचालय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री सम्राट चौधरी शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पटना को छठ की तर्ज पर 365 दिन यानी पूरे साल साफ रखने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर पटना शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। राज्य उप मुख्यमंत्री सहित उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य डॉ. आशीष कुमार सिन्हा, इंद्रदीप, विनोद कुमार सहित वार्ड पार्षद कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

नए पटना में होगी लंदन जैसी सुविधाएं

नए शहर के बारे में बात करते हुए राज्य के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के साथ सभी लोगों को सुरक्षित करने के लिए हर गली में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पटना के एक्यूआई 400 है लेकिन लंदन का 4 है। इसके मद्देनजर प्रदूषण को कम करने के लिए भी प्लान तैयार किया जाएगा, ताकि यहां के लोग भी साफ हवा में सांस ले सकें और पैदल चलने में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 2014 के बाद से नगर निगम को पर्याप्त राशि मिल रही है, ऐसे में राजस्व मामले में उसे आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। वह कहते हैं कि कचरा उठा कर उसे प्रोसेस करने और आमदनी के जरिए में बदलने की जरूरत है। इससे बिजली का उत्पादन किया जा सकता है।

पटना शहर में बनेगा नियंत्रण कक्ष

मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स को पूरी तरह एयर कंडीशनर बनाया गया है। कांपलेक्स के लोकार्पण, डोर टू डोर सीएनजी और मशीनीकृत शौचालय के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने बताया कि पटना शहर में नियंत्रण कक्ष बनाया जा रहा है। ये नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा। इस अवसर पर आयुक्त अनिमेष कुमार ने कहा कि सीएनजी वाहन से पहली बार कचरा उठाने का कार्य किया जाएगा। ये सेवा डोर टू डोर होने से पटना शहर साफ रहेगा। बताया जा रहा है कि मशीनीकृत व्यवस्था से शहर के 140 माड्यूल टॉयलेट में निरंतर सफाई होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें