पटना

Muzaffarpur News: ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में घुसे अपराधी, हथियार दिखाकर लाखों की लूट

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 07:10 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में तीन अपराधियों ने ज्वेलरी की दुकान में लाखों की लूट को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीनों को पकड़ने के लिए तलाशी तेज कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हथियार के दम पर एक ज्वेलरी दुकान में 50 लाख रुपए से अधिक के आभूषण लूटकर फरार हो गए। यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

ग्राहक बनकर घुसे अपराधी

पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि टुनकी साह होम्योपैथी कॉलेज के समीप स्थित एक ज्वेलरी दुकान में बाइक से सवार होकर आए तीन अपराधी ग्राहक बनकर घुसे। इसके बाद सोने की चेन दिखाने को कहा।

लाखों की लूट

इसी दौरान तीनों बदमाशों ने हथियारों के दम पर दुकानदार और दुकान में बैठे ग्राहक को बंधक बना लिया और 50 लाख रुपए मूल्य से अधिक के ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। लूट की इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शुरू की छानबीन

सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। सहायक पुलिस अधीक्षक (टाउन) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एसआईटी का गठन किया गया है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article