पटना

Samastipur Crime News: दो बीघा जमीन के लिए दशकों से चल रहा विवाद, आज फिर गोली चली और पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाने की कोशिश

दो बीघा जमीन के लिए दशकों से चल रहे विवाद ने शुक्रवार को हिंसक मोड़ ले लिया। इस दौरान गोलियां चलाई गईं और पेट्रोल छिड़ककर लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई।

Image

जमीन विवाद के चलते पेट्रोल डालकर हत्या की कोशिश (फोटो - AI Image)

बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरी थाना क्षेत्र के बेला गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। यह घटना सवा दो बीघा जमीन के विवाद पर हुई, जो दशकों से चल रहा था।

पूर्व मुखिया टेकन झा ने बताया कि 1961 और 1972 में समस्तीपुर न्यायालय ने उनके पक्ष में निर्णय दिया था, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ। शुक्रवार को नीतीश झा अपने परिवार के साथ खेत जुताई करने पहुंचे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

जब चंद्र मोहन झा और इंद्र मोहन झा ने उन्हें रोका, तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और गोलीबारी भी हुई। इस दौरान पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की गई, जिससे तीन लोग झुलस गए और एक ट्रैक्टर भी जल गया।

डायल-112 की टीम ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article