पटना

जिस बेटी ने लालू को दी किडनी, उसने छोड़ा घर द्वार! वजह 'संजय यादव'

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मिली करारी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को राजनीति छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही वह परिवार के साथ भी नाता तोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।

Image

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (फोटो साभार: @RohiniAcharya2)

Photo : Twitter

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मिली करारी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार में फूट पड़ गई और उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को राजनीति छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही वह परिवार के साथ भी नाता तोड़ रही हैं। उन्होंने चौंका देने वाला ऐलान करते हुए यह दावा किया उन्हें ऐसा करने के लिए संजय यादव और रमीज ने कहा था।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, ''मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।''

लालू परिवार में बड़ी फूट

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को न सिर्फ परिवार से निष्कासित किया था, बल्कि राजद से भी बाहर का रास्ता दिखाया था। इसके बाद तेज प्रताप राजद से इतर चुनावी मैदान में कूदे। हालांकि, वह खुद महुआ विधानसभा सीट हार गए। इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव ने चुनाव नतीजे सामने आने के बाद अपने छोटे भाई तेजस्वी को फेजस्वी करार दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की जमकर तारीफ भी की। लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे को खुद से दूर तो कर ही दिया और अब बेटी ने भी परिवार से नाता तोड़ दिया। रोहिणी आचार्य ने साफ कर दिया कि वह राजनीति भी छोड़ रही हैं।

RJD को मिली करारी शिकस्त

सनद रहे कि सत्तारूढ़ एनडीए ने शुक्रवार को महागठबंधन को करारी शिकस्त देकर सत्ता बरकरार रखी। इस गठबंधन ने '200 पार' की जीत हासिल की और तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भाजपा ने इस बार 89 सीटें हासिल कीं, जबकि नीतीश कुमार के जदयू ने 85 सीटों पर कब्जा किया। पिछले चुनावों की तुलना में इस बार राजद को सबसे ज्यादा घाटा हुआ। राजद की सीट संख्या 75 से घटकर 25 हो गई। कांग्रेस ने 61 सीट पर चुनाव लड़ा, जिनमें से उसे केवल छह सीट पर जीत मिली, जो उसे पिछली बार मिली 19 सीट से काफी कम हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article