पटना

Muzaffarpur Fire: रामपुर मनी पंचायत में आग लगने से कई घर जले, 4 लोगों की जलकर मौत

Muzaffarpur Fire: मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मनी पंचायत में भीषण आग लगने से 4 लोगों की जलकर मौत हो गई। आग ने 50 से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया। कई बच्चे लापता भी बताए जा रहे है। दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी है।

Image

मुजफ्फरपुर में आग लगने से भीषण हादसा

Muzaffarpur Fire: मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की जलकर मौत हो गई है। जिनमें 4 बच्चे भी शामिल है। बताया जा रहा है कि आग की यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई और तेजी से आग फैल गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई।

पूरी झुग्गी इलाके में फैली आग

यह घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मनी पंचायत की है। जहां बुधवार सुबह करीब 10 बजे दलित बस्ती में आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी और देखते ही देखते पूर झुग्गी इलाके को आग ने अपनी चपेट मे ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस हादसे में राजू पासवान के 3 बच्चों की झुलसकर मौत हो गई।

50 से अधिक घरों में लगी आग

जानकारी के अनुसार इस हादसे में 50 से अधिक घरों में आग लग गई। जिसमें 15 से लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर तुरंत पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाने में जुट गई। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article