पटना

पूर्वी चंपारण में एनएच-27 पर बेकाबू ट्रक ने मचाया कहर; कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 की मौत

बिहार के पूर्वी चंपारण में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पांच लोगों की मौत और कई घायल हो गए। सर्विस लेन में खड़े वाहनों पर अचानक हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। ट्रक चालक फरार है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

पूर्वी चंपारण में एनएच-27 पर बेकाबू ट्रक के चलते बड़ा हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

East Champaran Road Accident: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हुआ।

पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल और एक ऑटो-रिक्शा सहित कई वाहन सर्विस लेन में खड़े होकर सड़क पार करने की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज गति से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर इन वाहनों से जा टकराया। पुलिस उपाधीक्षक (सदर-1) दिलीप कुमार ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।

डीएसपी ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि संभावना है कि ट्रक चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम कर दिया और गुस्से में एनएचएआई के एक वाहन में आग भी लगा दी। हालांकि, कुछ समय बाद पुलिस ने जाम हटवा दिया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!