पटना

खगड़िया में दर्दनाक हादसा: निकाह के दौरान हर्ष फायरिंग ने ली दूल्हे की जान, आरोपी की तलाश जारी

Khagaria News: बिहार के खगड़िया जिले में एक निकाह में हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी फरार है, पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

Image

निकाह के दौरान हर्ष फायरिंग ने ली दूल्हे की जान

Khagaria News: बिहार पुलिस भले ही हर्ष फायरिंग रोकने के लिए लाख प्रयास कर रही हो, लेकिन हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला बिहार के खगड़िया जिसे से सामने आया है। हर्ष फायरिंग की इस घटना में दूल्हे की मौत हो गई। इस घटना के बाद हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गई। यह मामला शनिवार देर रात खगड़िया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां निकाह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दूल्हे की ही मौत हो गई और निकाह की खुशी मातम में बदल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

कुतुबपुर गांव में हर्ष फायरिंग में दूल्हे की मौत

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना कुतुबपुर गांव की है। बताया गया कि कुतुबपुर गांव निवासी मोहम्मद इबरान के पुत्र मोहम्मद इरशाद की शादी पास के ही मोहम्मद अमजद आलम की पुत्री रुखसार खातून से तय हुई थी। इसके बाद शनिवार की रात तय समय के अनुसार दूल्हे और दुल्हन मंच पर बैठकर सभी रस्में निभा जा रहे थे। निकाह को लेकर पूरे घर में उत्साह था और लोग निकाह का इंतजार कर रहे थे।

आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक, जो बारात में शामिल था, वहां पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। बताया गया कि उसने हर्ष में आसमान की ओर फायर किया, और जैसे ही दूसरी बार हथियार लोड कर फायर करने लगा, ट्रिगर दब गया और गोली सीधे दूल्हे के गले में जा लगी। इसके बाद पूरे समारोह में चीख-पुकार मच गई।

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी

घायल अवस्था में इलाज के लिए इरशाद को आनन-फानन में पास के ही एक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे पटना ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मुफस्सिल थाना के प्रभारी चंदन कुमार ने रविवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। उन्होंने प्रथम दृष्टया इसे हर्ष फायरिंग की घटना बताई। गोली चलाने वाले की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!