पटना

Rohtas News: किसी ने तानी चादर, तो किसी ने बिछा दी हथेली; गरुड़ कमांडो ने बहन को नहीं खलने दी शहीद भाई की कमी

बिहार के रोहतास में एक शहीद जवान की बहन की शादी में गरुड़ कमांडो ने भाई की कमी नहीं खलने दी। कमांडो ने शहीद की बहन को अपनी हथेलियों पर ससुराल विदा किया। शहीद जवान ज्योति प्रकाश 2017 में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

Image

शहीद जवान की बहन की शादी।

Photo : Twitter

Rohtas News: बिहार के रोहतास में शहीद सैनिक की बहन की शादी में भारतीय वायु सेना (IAF) के गरुड़ कमांडो की टीम पहुंची और एक बहन को भाई की कमी महसूस नहीं होने दी। सैनिकों ने भाई का सारा रस्म निभाकर बहन को विदा किया। जवानों ने अपनी हथेली पर बहन के पैर रखकर उसे ससुराल भेजा।

जवानों ने भाई की कमी महसूस नहीं होने दी

जब रोहतास के बिक्रमगंज में कमांडो की टोली एक बहन की शादी में भाई की कमी दूर कर रहा था, तब यह सब देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो रही थी और जवानों के लिए तारीफों से भरे शब्द निकल रहे थे। लोगों का कहना है कि आज इन जवानों ने एक बहन को उसके भाई की कमी महसूस नहीं होने दी।

कौन थे शहीद ज्योति प्रकाश?

बता दें कि रोहतास जिले के बादलाडीह के रहने वाले ज्योति प्रकाश 2005 में भारतीय वायु सेना में तैनात हुए थे। वह 2017 में कश्मीर घाटी में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए थे। हालांकि, वह शहीद होने से पहले दो आतंकवादियों को मौत की नींद सुला चुके थे और गोली लगने के बाद बावजूद उन्होंने आतंकवादियों का डटकर सामना किया था। उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया था।

बहन की शादी में पहुंचे जवान

जानकारी के अनुसार, ज्योति प्रकाश की दूसरी बहन सुनीता की शादी हुई है और वह खुद भी बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। जब इस बात की खबर शहीद ज्योदी प्रकाश के साथियों को मिली तो वे लोग रोहतास पहुंचे और भाई का रस्म निभाया।

भारतीय वायु सेना 16 गरुड़ कमांडो का नेतृत्व कर रहे जेडब्लयूओ कमांडो आरसी प्रसाद ने कहा कि उन्हें पता चला कि शहीद ज्योति प्रकाश की बहन की शादी हो रही है, तब उन्होंने देश भर में तैनात अन्य साथियों को खबर दी और सभी जवान सोमवार को बहन की शादी में रोहतास पहुंचे।

हथेली पर पैर रखकर बहन को किया विदा

जेडब्लयूओ कमांडो आरसी प्रसाद ने कहा कि शहीद ज्योति प्रकाश तीनों बहनों में अकेले भाई थे, जिन्होंने देश के लिए शहादत प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ज्योति प्रकाश की बहन हम सब की बहन हैं। हमने उसे भाई की कमी महसूस नहीं होने दी। उन्होंने बताया कि जब ज्योति प्रकाश की पहली बहन की शादी हुई थी, तब भी हमलोग शादी में शामिल हुए थे और अपनी हथेलियों पर बहन को विदा किए थे।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान