पटना

आज खुल जाएगा पटना के अशोक राजपथ पर बना डबल डेकर फ्लाइओवर, CM नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन

बिहार की राजधानी पटना में अशोक राजपथ पर बना डबल डेकर फ्लाइओवर आज जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करेंगे। यह राज्य का दूसरा जबकि पटना का पहला डबल डेकर फ्लाइओवर है। इसके खुल जाने से पटना के कई हिस्सों में जाम की समस्या दूर हो जाएगी।

Image

पटना में आज डबल डेकर फ्लाइओवर का उद्घाटन होगा

बिहार की राजधानी पटनवासियों के लिए आज खुशखबरी का दिन है। वर्षों से पटना के लोग अशोक राजपथ पर और शहर के अन्य हिस्सों में बारी ट्रैफिक जाम से जूझ रहे हैं। आखिरकार अब उन्हें इस ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने वाली है। यहां के अशोक राजपथ पर डबल डेकर फ्लाइओवर बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी बुधवार 11 जून को इस डबल-डेकर फ्लाइओवर का उद्घाटन करेंगे।

पटना के अशोक राजपथ पर बना यह डबल डेकर फ्लाइओवर राज्य का दूसरा ऐसा फ्लाइओवर है। इससे पहले छपरा में डबल डेकर फ्लाइओवर बन चुका है। राजधानी पटना के अशोक राजपथ पर 422 करोड़ की लागत से बने इस 2.2 किमी लंबे डबल डेकर फ्लाइओवर को बनाने में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

यह डबल डेकर फ्लाइओवर शहर के कारगिल चौक को साइंस कॉलेज से जोड़ता है। उम्मीद की जा रही है कि इस फ्लाईओवर के आम जनता के लिए खुल जाने से अशोक राजपथ, PMCH, पटना यूनिवर्सिटी और साइंस कॉलेज जैसे इलाकों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। इस फ्लाइओवर से स्थानीय लोगों, छात्रों और मरीजों को समय से अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

Double Decker Patna.

बिहार का दूसरा डबल डेकर आज पटना में जनता के लिए खोला जाएगा

इस फ्लाइओवर में दो डेक हैं। जिसका पहला फ्लोर पटना कॉलेज से BN कॉलेज तक 1.5 किमी लंबा है। फ्लाइओवर का दूसरा फ्लोर 2.2 किमी लंबा है जो कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक जाता है। यह दोनों ही फ्लोर 8.5 मीटर चौड़े हैं और दोनों को ही वन-वे ट्रैफिक के लिए बनाया गया है। इसके ऊपरी हिस्से में ट्रैफिक गांधी मैदान से सांइस कॉलेज की तरफ जाएगा, जबकि निचले हिस्से में पटना कॉलेज से गांधी मैदान की तरफ को ट्रैफिक जाएगा।

इस डबल डेकर फ्लाइओवर की पहली मंजिल पर दो कनेक्टिंग रैंप बने हैं, जबकि दूसरी मंजिल पर 3 कनेक्टिंग रैंप बनाए गए हैं। अशोक राजपथ के आसपास कई कॉलेज, अस्पताल, ऑफिस और घनी आबादी वाले इलाके हैं। यहां ट्रैफिक की आवाज को कम करने के लिए डबल डेकर फ्लाइओवर के दोनों हिस्सों पर नॉइस बेरियर गाए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह नॉइस बेरियर गाड़ियों की आवाज और हॉर्न की आवाज को 70 फीसद तक कम कर देंगे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article