पटना

Patna Cylinder Blast: पटना में सिलेंडर फटने से सात लोग झुलसे, पांच की हालत गंभीर

पटना के बेउर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसमें एक ही परिवार के साथ लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

Image

पटना में सिलेंडर ब्लास्ट। (सांकेतिक फोटो)

Photo : Twitter

Patna Cylinder Blast: पटना में एलपीजी सिलेंडर फटने से कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना पटना के बेउर थाना अंतर्गत की है, जहां आईओसी के गेट नंबर एक के नजदीक गुरुवार रात को एक घर में खाना बन रहा था, तभी सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से घर में मौजूद एक ही परिवार के सात लोग बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फटा

जानकारी के अनुसार, आईओसी गेट नंबर एक के समीप पारस सिंह किराए के मकान में रहता है। कमरे में गुरुवार रात करीब नौ बजे खाना बन रहा था। इसी दौरान गैस रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग पकड़ ली। लोग आग बुझाने के लिए पहुंचे ही थे कि सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसमें एक ही परिवार के सात लोग चपेट में आ गए।

सिलेंडर फटने से सात लोग झुलसे

धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर कई लोग झुलसकर बेसुध पड़े थे। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। बताया गया है कि घटना में सात लोग घायल हुए थे, जिनमें पांच लोगों की हालत काफी नाजुक है।

इलाके में मची अफरा तफरी

इधर, लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज काफी तेज थी। धमाके के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, आग बुझाने के लिए दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन गली संकरी होने की वजह से उन्हें घटनास्थल तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि अब हालात काबू में है और घायलों का इलाज जारी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article